भाजपा के मंच पर कांग्रेस की जिला प्रमुख और उप प्रधान

उदयपुर। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया बुधवार को बांसवाड़ा पहुंचे। जहां उनके सम्मान में भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित किया। उनके सम्मान में भाजपा के मंच पर कांग्रेस की जिला प्रमुख उनकी पत्नी रेशम मालवीया तथा कांग्रेस से आनंदपुरी उप प्रधान प्रता प्रताप सिंह मालवीया भी पहुंचे। अब माना जा रहा है कि जिला प्रमुख रेशम मालवीया तथा उनका बेटा प्रेम प्रताप भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शाामिल होंगे।
कांग्रेस को लगेगा झटका
महेंद्रजीत सिंह के स्वागत के लिए भाजपा कार्यालय के बाहर सभा का आयोजन किया गया। इसमें खास बात रही की मालवीया की पत्नी जिला प्रमुख रेशम मालवीया और उनके बेटे आनंदपुरी उप प्रधान प्रेम प्रताप सिंह मालवीया भी मौजूद रहे। जिला प्रमुख रेशम का पार्टी की और से माला पहनाकर स्वागत किया गया। ऐसे में तय है कि कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगने वाला है। रेशम मालविया भी भाजपा में शामिल होंगी। जिला प्रमुख की सीट पिछले 24 सालों से कांग्रेस के खाते में रही है। यह देखते हुए आगामी पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस को बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा।
मालवीया बोले—कांग्रेसियों के दिमाग में भरा था भूसा
महेंद्रसिंह मालवीया ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जब राम मंदिर के तातले राजीव गांधी ने खोल थे तो क्या कांग्रेस वालों के दिमाग में भूसा भरा था। वो चाहते तो कह सकते थे कि मंदिर बना है और हम भी यही चाहते थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!