शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड नंबर 7 एवं 8 में कांग्रेस वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम

उदयपुर। 03 फरवरी। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड नंबर 7 एवं 8 में कांग्रेस वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता साथ रह। कांग्रेस वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का सम्मान कर स्थानीय वार्डवासियों के साथ मिलकर वार्ड स्तर की समस्याओं को जाना एवं उनके निराकरण हेतु नगर निगम अधिकारियों को अवगत करवाया।
सम्मान कार्यक्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष  फतह सिंह राठौड़, संगठन महासचिव अरुण टाक, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, सचिव सुरेश सोलंकी, सिद्धार्थ सोनी, मंडल अध्यक्ष ऋतु राज मिश्रा, भारत औदीच्य, सोहन सिंह सिसोदिया ,आशीष पालीवाल ,मदन सिंह, महिपाल पवार ,जाकिर खान, अरहान खान, निशांत औदीच्य सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!