उदयपुर, 1 जनवरी : शहर के बेदला क्षेत्र में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार राजसमंद जिले का रहने वाला गणपत सिंह (28) अपने साथी कुशाल सिंह के साथ बाइक से उदयपुर आ रहा था। बेदला गांव में सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एमबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान गणपत सिंह ने दम तोड़ दिया। कुशाल सिंह का इलाज जारी है। सूचना पर सुखेर थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेज गति और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
दो बाइकों की टक्कर: एक की मौत, दूसरा घायल
