चित्तौड़गढ़, 23 अक्टूबर। खेल मंत्रालय एवं संयुक्त सचिव पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 अभियान की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य थीम के साथ 02 अक्टूबर 2024 से 31अक्टूबर 2024 तक कार्यकम आयोजित किये जा रहे है। यह अभियान माननीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती पर एकता दौड़ के साथ समापन होगा। अभियान के क्रम में निंबाहेड़ा उपखंड में बुधवार को प्रधान बगदीराम धाकड एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर दौड का आयोजन किया गया। यह दौड उपखण्ड कार्यालय से प्रारम्भ होकर मण्डी चौराहा, चन्दन चौक, कैंची चौराहा,नूर महल रोड, सावंत सिंह चौराहा, एलआईसी ऑफिस होते हुये पुनः उपखण्ड कार्यालय पर समाप्त हुयी। एकता दौड के पश्चात उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली द्वारा समस्त संभागीयो को शपथ दिलाई गई। एकता दौड कार्यकम के नोडल अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक विकास अधिकारी द्वारा सभी संभागियों का आभार प्रकट किया एवं शरीर को स्वस्थ रखने के लिये प्रतिदिन दौड एवं व्यायाम करने की सलाह दी गई। कार्यकम पश्चात सभी संभागियों ने सर्टिफिकेट डाउनलाड किये गये एकता दौड कार्यक्रम में तहसीलदार गोपाल जीनगर, अधिशाषी अधिकारी अभिषेक शर्मा, परियोजना अधिकारी दिलीप सिंह राठौड, बी.सी.एम.ओ. डा. मंसूर खान, सी.बी.ओ. अरविन्द मून्दडा, सहायक विकास अधिकारी देवीलाल दशोरा, विष्णु शर्मा, कवंरलाल धाकड एवं प्रगति प्रसार अधिकारी मनराज मीणा एवं विद्यालयो के संस्था प्रधान सहित छात्र-छात्राये एवं खिलाडियो एवं समस्त विभागो के कार्मिको नें भाग लिया।
चित्तौड़गढ़: फिट इण्डिया फ्रीडम रन 5.0′ के तहत एकता दौड का आयोजन
