खेरवाड़ा,भारतीय जनता पार्टी मंडल कनबई के शिव मंदिर पाटिया में रविवार शाम भारतीय संविधान के शिल्पी कार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बाबा साहब के श्री विग्रह पर पुष्प माला एवं पुष्प अर्पित कर मनाई गई ।कार्यक्रम में जिला नेतृत्व द्वारा नियुक्त संयोजक कांतिलाल बुनकर, सह संयोजक शंकर लाल बुनकर, भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंत्री शंकर खराड़ी, मंडल अध्यक्ष जीवालाल गरासिया, किसान मोर्चा मंत्री डी वी बसोहर, साकरचंद गमेती सरपंच कनबई, रामलाल मेघवाल, और गट्टूलाल बारोट ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में कांतिलाल अशोडा, नवीन रावल ओबीसी मोर्चा, कांतिलाल भगोरा, फतहसिंह पवार, शांतिलाल बोडात, अमराजी भगोरा, संजय फनात, मरता बरांडा, बंसी फनात, पुष्पा देवी, जसोदा, मंजुला, सेजन, नानी देवी, गट्टू लाल रावल राकेशफनात आदि की भी उपस्थित रही! संचालन धूलेश्वर बसोहर ने किया एवं नवीन रावल ने आभार व्यक्त किया।