
मोटरसाइकल चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थानान्तर्गत कुंदन कवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालयव भुपेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन मे चैल सिंह थानाधिकारी, गोवर्धनविलास मय टीम द्वारा थाना गोवर्धनविलास के प्रकरण संख्या 191/22 धारा 379 भादस में अभियुक्त सागर उर्फ सागलो पुत्र कांती लाल निवासी कनबई, उपला फला, पाटीया, उदयपुर को जरिये प्रोडेक्शन वारंट गिरफतार कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।टीम सदस्यः चैल सिंह थानाधिकारी, गोवर्धनविलास, भारत सिंह हैडकानि., धमेन्द्र सिंह कानि., स्ुनिल कुमार कानि.।