उदयपुर, 21 अगस्त। जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में एक विधवा के साथ दुष्कर्म के प्रयास में एक आरोपी के विरुध एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पहले उसके पति का स्वर्गवास हो गया था। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी भैरूलाल माली निवासी किशोर जी का खेड़ा ने महिला के घर आना—जाना कर मित्रता बढ़ाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने एक दिन महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लेकिन महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विधवा से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज
