भाजपा के सांसद प्रत्याशी मन्नालाल रावत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की

सांसद ने किया सभी कार्यकर्ताओं का आभार

उदयपुर 4 जुन। आज लोकसभा चुनाव की मतगणना के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी मन्नालाल रावत  अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ताराचंद मीना से 261608 मतों से विजय घोषित किए गए। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री बाबूलाल जी खराड़ी ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा खेरवाड़ा के विधायक प्रत्याशी नानालाल अहारी यूपी जिला प्रमुख पुष्कर तेली ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा महामंत्री डॉ किरण जैन गजपाल सिंह राठौड़ मनोज मेघवाल भारतीय जनता पार्टी के मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल सहित गणेश व्यास घनश्याम मेनारिया देवीलाल सालवी अशोक आमेटा मनीष शर्मा मनोज जोशी सिद्धार्थ शर्मा सुनील पालीवाल दिव्या जोशी रमेश जीनगर करण सिंह शक्तावत और राजेश स्वर्णकार विष्णु प्रजापत आदि ने पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर नवनिर्वाचित सांसद मन्नालाल रावत का भव्य  स्वागत किया।

इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थित कमल टेंट हाउस पर नवनिर्वाचित सांसद का आतिशी स्वागत किया तत्पश्चात इनका काफिला सूरजपाल स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा जहां पर उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पहुंचे धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने सभी देवताओं का आभार व्यक्त किया और परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले कार्यकर्ताओं के श्रम की सराहना की।
कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जो तीसरी शक्ति पैदा हुई है इसके लिए हमें संघर्ष करना पड़ेगा।
इस अवसर पर सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा खेरवाड़ा के विधायक प्रत्याशी नानालाल आहारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
नवनिर्वाचित सांसद श्रीमान लाल रावत ने भाव विभोर होते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी था प्रत्येक कार्यकर्ता कमल का निशान था और प्रत्येक कार्यकर्ता मन्नालाल रावत के रूप में हर पल हर क्षण हर जगह दौड़कर भारतीय जनता पार्टी की विजय निश्चित करने वाला कार्यकर्ता वास्तव में देवतुल्य कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत अद्भुत थी मेवाड़ का पूरा समर्थन मिला राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत हुई और सभी के मार्गदर्शन में विचार को आगे बढ़ाएंगे और मेवाड़ का नाम पूरे देश में आगे बढ़ाएंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!