मैथमेटिक्स का जादूगरःमानस पुरोहित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
उदयपुर। 14 वर्षीय प्रतिभाशाली छात्र मानस पुरोहित ने मैथमेटिक्स के क्षेत्र में एक नए मानक की स्थापना कर वश्व रिकॉर्ड बनाया है।
मानस के पिता गजेन्द्र पुरोहित माता स्वर्णलता पुरोहित ने बताया कि मानस पुरोहित ने 12वीं कक्षा तक के 200 उन्नत मैथमेटिक्स फॉर्मूलों को केवल 61 मिनट और 14 सेकंड में हल करके यह उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि ने न केवल मानस पुरोहित की असाधारण प्रतिभा को प्रदर्शित किया है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि कैसे कड़ी मेहनत, समर्पण और जुनून से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
मानस की इस उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। यह उपलब्धि न केवल मानस पुरोहित के लिए एक गर्व का क्षण है, बल्कि यह भी एक प्रेरणा है जो दुनिया भर के युवाओं को मैथमेटिक्स और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करेगी।
मानस ने अपनी इस उपलब्धि के बारंे में कहा कि मैंने हमेशा से मैथमेटिक्स में रुचि रखी है और इसके लिए कड़ी मेहनत की है। मैं अपने परिवार और शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे इस उपलब्धि के लिए प्रेरित किया। मानस पुरोहित के पिता डॉ.गजेंद्र पुरोहित ने कहा कि हमें अपने बेटे पर गर्व है और हम उसकी इस उपलब्धि के लिए बहुत खुश हैं।
बारह साल की उम्र में बारहवीं क्लास तक के मैथमेटिक्स के प्रॉब्लम सॉल्व कर मानस पुरोहित ने रचा इतिहास
