सर्किट हाउस में हुआ विधानसभाध्यक्ष देवनानी का भव्य स्वागत

उदयपुर, 3 जनवरी। विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी बुधवार से मेवाड़-वागड़ के दौरे पर है। बुधवार शाम को बांसवाड़ा में माता त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन के बाद देवनानी रात को उदयपुर सर्किट हाउस पहुंचे जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों, शुभचिंतकों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ता तय समय से पहले ही सर्किट हाउस पहुंच गए व जैसे ही देवनानी का आगमन हुआ, नारेबाजी करते हुए उनका माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया।   इस अवसर पर उदयुर शहर विधायक ताराचंद जैन, भाजपा जिलाध्याक्ष रविन्द्र श्रीमाली, देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्तसिंह चौहान, पूर्व पार्षद कृष्णकांत कुमावत, समाजसेवी हरीश राजानी, सिंधी समाज से प्रताप राय चुघ, भाजपा नेता प्रमोद सामर, पूर्व महापौर चंद्रसिंह कोठारी पूर्व उप महापौर लोकेश द्विवेदी, हरीश नरसावत, एडवोकेट अशोक सिंघवी, पूर्व विधायक वंदना मीणा,  पूर्व बार अध्यक्ष प्रवीण खंडेलवाल, केके कुमावत, रतनसिंह भाटी, आरसीए के पूर्व अध्यक्ष, जयप्रकाश बंसल आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!