उदयपुर। हेरिटेज स्कूल की छात्रा अरिश्ता सिंह ने राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक प्राप्त किया। अरिश्ता सिंह ने 2024 में कराटे प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व किया और रजत पदक प्राप्त कर राजस्थान का गौरव बढ़ाया। कराटे खेल में विद्यालय से आरंभ यात्रा असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प के साथ उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान को सम्मान दिलाने से संपन्न हुई है।
निदेशक श्रेयांश भंडारी ने कहा कि अरिश्ता सिंह की उपलब्धि इनकी कड़ी मेहनत और हमारे प्रशिक्षित कराटे प्रशिक्षक के कठोर प्रशिक्षण का परिणाम है। अरिश्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके न केवल स्कूल अपितु राजस्थान का सम्मान बढ़ाया है। विद्यालय परिवार अरिश्ता सिंह को हार्दिक बधाई देता है।
हेरिटेज स्कूल की अरिश्तासिंह ने कराटे में जीता राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक
