उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव द्वारा भव्य फागोत्सव समारोह आयेजित किया गय। जिसमें होली के रंगों की मस्ती दिखाई दी।यह आयोजन न केवल होली के पारंपरिक उल्लास को जीवंत कर रहा था, बल्कि महिलाओं की शक्ति, आत्मनिर्भरता और एकता का भी उत्सव बना।
भजन मंडली द्वारा पारंपरिक फाग गीतों की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। क्लब संरक्षिका कौशल्या गट्टानी और जनक बांगड़ ने अपने अनुभव साझा कर नई पीढ़ी को सशक्त बननें की प्रेरणा दी। क्लब अध्यक्ष आशा नारायणीवाल ने समस्त महिला शक्ति का जोश से स्वागत किया।
इस अवसर पर क्लब की सचिव सीमा लाहोटी ने बताया कि इस फागोत्सव के माध्यम से हम महिलाओं की ऊर्जा, आत्मविश्वास और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका का उत्सव मना रहे हैं। कार्यक्रम मे सरिता न्याती, निर्मला काबरा, रीमा सोमानी, अंकिता, प्राची, आरती, मंजू गांधी रेखा एवं क्लब की लगभग 60 महिलाओं की भागीदारी रही।
फागोत्सव में बिखरे होली के रंग
