पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को सुनकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा – ऋत्विक मकवाना 

-पदाधिकारी अपने दायित्व को समझे और आमजन के बीच जाकर “पर्ची सरकार” की नाकामियों को उजागर करे – कचरू लाल चौधरी
-उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की बैठक सम्पन्न
उदयपुर। 10 मार्च। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की बैठक आज सवीना सब सिटी सेंटर स्थित हॉल में सम्पन्न हुई। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना द्वारा आज देहात जिला कांग्रेस की बैठक हुई।
बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा आगामी वर्ष में कांग्रेस को मजबूती देने हेतु किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना ने कहा कि आज हमें आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। आने वाले समय में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा बूथ स्तर तक कार्यक्रम किए जाएंगे और इन सभी कार्यक्रमों में हम सभी को एकजुटता के साथ कांग्रेस को मजबूत करना है। आप सभी की भावनाओं को सुनकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। आज में (ऋत्विक मकवाना) आप सभी को सुनने आया हूं। और आप सभी की भावनाओं को सुनकर, समझकर विधानसभा क्षेत्र में आ रही संगठन संबंधी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करूंगा। आज देश का माहौल आप सभी के सामने है। डबल इंजन की दुहाई देकर राजस्थान की सत्ता में आई “पर्ची सरकार” ने आते ही हमारी पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया। आज राजस्थान का आमजन त्रस्त है। इसीलिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी का दायित्व है कि हम आमजन के साथ खड़े रहे। हमें बूथ स्तर पर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत करना है। जब तक हम सभी बूथ स्तर पर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत नहीं करेंगे तब तक हम स्थानीय निकाय का चुनाव नहीं जीत सकते। इसीलिए आने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव में हमें मिलकर एकजुटता के साथ कांग्रेस को मजबूत करना है जिससे हम आने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस को जीत दिला सके।
बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति अपना दायित्व समझना होगा और उसके अनुरूप पार्टी के लिए काम करना होगा। केवल खानापूर्ति करने से काम नहीं चलेगा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा करी गई हर बैठक एवं सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा की गई बैठकों की रिपोर्ट पीसीसी के समक्ष प्रस्तुत की जाती हैं इसीलिए पदाधिकारी स्वयं का आंकलन करे और पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर अपने- अपने वार्ड, बूथ, मंडल और ब्लॉक में जाकर आमजन से समन्वय स्थापित करे और “पर्ची सरकार” की नाकामियों को उजागर करे। आने वाले समय में स्थानीय निकाय के चुनाव होने है और उसमें देहात जिला कांग्रेस कमेटी उन्हीं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मौका देगी जो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समय-समय पर आमजन के बीच जाकर उनके सुख-दुःख में साथ रहते है, उनके हितों के लिए संघर्ष करते है। हम सभी को मिलकर आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करना है। और स्थानीय चुनाव में भाजपा को परास्त कर “पर्ची सरकार” की विदाई की शुरुआत करनी है।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, कांग्रेस सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व विधायक प्रीति  शक्तावत, पूर्व विधायक डॉ मांगी लाल गरासिया, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, पीसीसी सचिव दिनेश श्रीमाली, विधायक प्रत्याशी रेशमा मीणा, पूर्व अध्यक्ष खयाली लाल सुहालका, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीणा, रूप लाल मीणा, राजेंद्र कुमार गोखरू, महेंद्र सिंह राणावत, चंद्र प्रकाश मेनारिया, खेमराज मीणा, गणेश लाल चौधरी, लक्ष्मण सिंह राठौड़, जयसमंद प्रधान गंगा राम मीणा, नया गांव प्रधान कमला देवी परमार, खेरवाड़ा प्रधान पुष्पा मीणा, पीसीसी सदस्य राम लाल गायरी, दिनेश औदिच्य सहित कई मंडल अध्यक्ष, देहात जिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री गजेंद्र कोठारी ने किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!