किसान गायों के कृत्रिम गर्भाधान कराएं, देश में फिर से दूध की नदियां बहेगी: बघेल

-राजेश वर्मा
उदयपुर, 21 फरवरी। केंद्रीय मत्स्य पालन पशुपालन डेयरी व पंचायती राज राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि देश में बैलों को यंत्रों ने अनुपयोगी कर दिया है। इसलिए गाय के कृत्रिम गर्भाधान से बछिया ही पैदा हो, उस पर काम हो रहा है। कभी देश में दूध की नदियां बहती थी। किसान अब अपनी गायों को कृत्रिम गर्भाधान करवाएं। उससे बछिया ही होगी। गाय दूध देगी तो देश में फिर से दूध की नदिया बहेगी।

वे शुक्रवार को उदयपुर प्रवास के दौरान यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राज्यमंत्री बघेल ने कहा कि किसान की खेती दुगुनी होती है तो उसकी आय बढ़ेगी। एक समय बैल बड़ा लाभकारी होता था। किसान के घर गाय के बछड़ा होने पर मिठाई बंटती थी। अब यंत्रों ने गाय को बेकार कर दिया है। अब कृत्रिम गर्भाधान से बछड़ा नहीं, बछिया ही होगी क्योंकि अब हम बैल पर नहीं आ रहे। मत्स्य उत्पादन में भी भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है।

इनकम टैक्स चोरी करने वालों की ज्यादा हो जाएगी आय : बघेल ने हाल ही पेश किए केंद्रीय बजट पर कहा कि इनकम टैक्स का दायरा बढ़ाकर 12 लाख करने से सभी को फायदा होगा। जो इनकम टैक्स की चोरी करते थे, अब उनकी आय ज्यादा हो जाएगी। सारी कमाई सामने आएगी। काली कमाई सफेद हो जाएगी तो बाजार में पैसा भी आएगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे तो हमेशा बजट को नकारा ही बताते हैं जो समझ से परे है जबकि सभी अच्छा बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक हम सुपर पॉवर होंगे। विश्व गुरू के स्थान पर होंगे जो एक दिन में नहीं होता। इसके लिए रोडमेप तैयार किया है। उसकी बुनियाद रख दी है। सरकार के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है।

तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रही ममता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ बताने पर राज्यमंत्री बघेल ने कहा कि ममता ऐसा बोलकर मुस्लिम वोटों के तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रही है। असल में टीएसपी मुसलमानों की पार्टी बने, औवसी, सपा, आरजेडी, कांग्रेस या आम आदमी पार्टी में ध्रुवीकरण, एकत्रीकरण, निजीकरण करने में होड़ लगी है। सनातन के खिलाफ बात करते हें। ममता में इतना ही दम है तो मोहर्रम, सुन्नत, रोजे, नमाज और हल पर बोलकर दिखाए। तब उनको पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि सौ लोगों की बारात आती है तो हमारे हाथ पैर फूल जाते हैं वहां प्रयागराज में तो करोड़ों लोगों के लिए व्यवस्थाएं की गई। वहां नदी को नहीं बढ़ा सकते। घाटों को शहर नही ले जा सकते। सीमित संसाधनों में ही सारे इंतजाम करने होते हैं। हादसा हुआ उसका दुख है। जांच बैठा दी है। कार्रवाई भी होगी। प्रेसवार्ता में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, भाजपा अध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, भाजपा नेता प्रमोद सामर आदि उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधि काम नहीं करे तो जनता वोट नहीं दें: राज्यमंत्री बघेल
-राजेश वर्मा
उदयपुर, 21 फरवरी। केंद्रीय मत्स्य पालन पशुपालन डेयरी व पंचायती राज राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने स्पष्ट कहा कि जो नेता, जनप्रतिनिधि, अध्यक्ष, सांसद बात नहीं सुने तो ऐसे नेता को वोट नहीं दें। जनता ने उनको वोट दिया है तो काम तो करना पड़ेगा।

वे शुक्रवार को उदयपुर प्रवास के दौरान यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बघेल ने जनता के काम नहीं करने, उनकी बात नहीं सुनने वाले नेता, जनप्रतिनिधियों को नसीहत देते हुए कहा कि वे जनता के लिए कैंप लगाएं। जनता अपने काम के लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष, सांसद को पकड़ें।

19 लाख का नुकसान करवाते हैं हम : राज्यमंत्री बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने आमजन के लिए स्वास्थ्य बीमा योजनाएं शुरू की है। लोग लापरवाही बरतते हैं और 20 रुपए व 440 रुपए का बीमा नहीं करवाते है। इससे वे कुल 19 लाख रुपए का नुकसान करवाते लेते हैं। मौत का कोई मापदंड नहीं होता है। लोग अपना बीमा अवश्य करवाएं। 70 वर्ष के हो गए हैं तो आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!