लेकसिटी में वेदांता उदयपुर म्यूजिकल फेस्टिवल का आगाज कल

पोस्टर का किया विमोचन, जगह जगह बिखरेगा संगीत का जादू
उदयपुर, 5 फरवरी। हिंदुस्तान जिंक लि. और राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से सहर की ओर से उदयपुर में सात फरवरी से 9 फरवरी वेदांता उदयपुर म्यूजिकल फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें 15 से अधिक देशों के 22 बैंड संगीत प्रस्तुति देंगे। संगीत प्रेमियों के लिए आयोजन स्थल पर निशुल्क प्रवेश रहेगा। वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल के पोस्टर का बुधवार को हिंदुस्तान जिंक लि. के सीईओ अरुण मिश्रा व सहर के संस्थापक निदेशक संजीव भार्गव ने विमोचन किया।
सहर के निदेशक संजीव भार्गव ने बताया कि सातवां वल्ड म्यूजिकल फेस्टिवल राजस्थान के भूले-बिसरे वाद्य यंत्रों और परंपराओं का समर्पित है। इनका संरक्षण और प्रचार करना महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है। फेस्टिवल में संगीत कला के प्रदर्शन के साथ ही विभिन्न संस्कृतियों का आदान प्रदान होगा। इस बार अर्जेंटीना, ईरान, स्वीडन, स्पेन, आइवरी कोस्ट, कुर्दिस्तान, जर्मनी, हंगरी, रीयूनियन आइलैंड और कई अन्य देशों सहित 15 से अधिक देशों के 22 बैंड संगीत प्रस्तुति देंगे। आयोजन में शान, कर्ष काले, कनिष्का कपूर, फरीदकोट, सुकृति-प्रकृति और यूफोरिया और वेस्टर्न घाट जैसे लोकप्रिय बैंड सहित मशहूर हस्तियां इस महोत्सव में मुख्य आकर्षण होंगी।
हिंदुस्तान जिंक लि. के सीईओ अरुण मिश्रा ने बताया कि लेकसिटी में अलग अलग देशों का संगीत लाना और संगीत प्रेमियों को सुनाना मुख्य उद्देश्य है। लोग यह जान सकेंगें कि दुनिया में संगीत भी बहुत प्रकार है। यह आयोजन सिर्फ लोगों के लिए है जो पूरी तरह से निशुल्क है। यह फेस्टिवल सिर्फ संगीत का उत्सव नहीं है, बल्कि ऐसा मंच है, जो सांस्कृतिक सम्बंधों और सामुदायिक उत्साह को मजबूती देता है। कई जोनर्स के बेहतरीन कलाकारों एवं प्रस्तुतियों के साथ यह फेस्टिवल संगीत प्रेमियों के लिए सचमुच एक शानदार अनुभव का वादा करता है। इस भव्य उत्सव के लिए शहर में तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।
कब कहां बिखरेगा संगीत
– 8 और 9 फरवरी को सुबह 8 से 10 बजे तक मांजी का घाट, सिटी पैलेस, जग मंदिर और घाट पर, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक फतहसागर पाल पर संगीत का जादू बिखरेगा।
– 7 से 9 फरवरी तक शाम 6 से रात 10 बजे तक गांधी ग्राउंड पर संगीत परवान चढ़ेगा जहां हर दिन धमाकेदार परफॉर्मेंस प्रस्तुत की जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!