डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को अब अजिंक्य डी.वाय.पाटिल विश्वविद्यालय पुणे ने डी.लिट. की मानद उपाधि से अलंकृत किया 

उदयपुर. अजिंक्य डी.वाय.पाटिल विश्वविद्यालय पुणे ने शनिवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी.लिट.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह को डी.लिट. की इस उपाधि से पुणे में विश्वविद्यालय अध्यक्ष एवं कुलाधिपति डॉ. अजिंक्य डी. वाय. पाटिल ने अलंकृत किया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह को डी.लिट. की यह मानद उपाधि समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में प्रदान की गई है। इससे पूर्व वर्ष 2022 में डॉ. लक्ष्यराज सिंह को मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर ने डी.लिट. की मानद उपाधि से अलंकृत किया था। डॉ. लक्ष्यराज सिंह समाज सेवा में अभी तक दो अलग-अलग विश्वविद्यालयों से डी.लिट. की मानद उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह के समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों में नौ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह का कहना है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र के यह श्रेष्ठ सम्मान युवाओं का समाज सेवा के क्षेत्र में अनवरत कार्य करने के लिए उत्साह वर्धन करने का काम करते हैं।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!