गजपाल सिंह राठौड़ शहर जिलाध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर 29 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर के संगठन पर्व के अंतर्गत जिला अध्यक्ष के चुनाव हेतु आज पार्टी कार्यालय पर चुनाव कार्यक्रम के पर्यवेक्षक पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं चुनाव प्रभारी श्री वीरमदेव सिंह ने जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली जिला प्रभारी बंसीलाल डांगी के साथ सभी तेरह ही आवेदकों के साथ बैठक कर सर्वानुमति बनाने का सफल प्रयास किया जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में संगठन सर्वोपरि का बड़ा ही महत्व है जो निर्णय संगठन ने तय कर दिया उसकी पालन करना हम सब की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति को पद दिया जा सकता है इसलिए आप सभी सहयोग करें एवं पार्टी को सशक्त बनाने में योगदान दें। इस पर सभी आवेदको ने पर्यवेक्षक श्री राजेंद्र राठौड़ को अस्वस्थ किया।
पार्टी कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली की अध्यक्षता में एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के मुख्य सानिध्य में बैठक प्रारंभ हुई।बैठक में प्रारंभ में जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने समस्त मंचासिन अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए बीते छह वर्षों के उनके कार्यकाल के बारे में बताया और कहा कि प्रदेश द्वारा दिए गए हर कार्य को संपूर्ण कर जिले को हर कार्य में प्रदेश में अव्वल लाने का कार्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर किया।
उन्होंने चुनाव प्रभारी श्री वीरमदेव सिंह के बराबर मार्गदर्शन और निर्देशों से सदस्यता अभियान का हर चरण व्यवस्थित संपादित करने का श्रेय दिया।
भाजपा संगठन चुनाव प्रभारी श्री विरंदेवसिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान बूथ समिति मंडल अध्यक्ष तक के चुनाव के बारे में बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की अधिक प्रयासों से यह सब संभव हो पाया साधारण सदस्यता एवं सक्रिय सदस्यता में बूथ समिति के साथ उदयपुर शहर जिला प्रदेश में सबसे ऊपर पायदान पर आया है। उन्होंने कहा कि 601 बूथ इकाइयां है जिसमें 100% फोटोयुक्त बूथ समितियां बन चुकी है,12 में से 11 मंडल अध्यक्ष का मनोनयन हो चुका है। तेरह आवेदन जिलाध्यक्ष के लिए आय सभी से चर्चा कर प्रदेश संगठन को अवगत करा सर्वानुमति से जिलाध्यक्ष का नाम तय किया गया। उन्होंने कहा कि साधन कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है और वह सभी को साथ लेकर चलेगा ऐसा उनका विश्वास है राष्ट्र की उन्नति पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता कार्य करता है।
अंत में उन्होंने शहर जिला के वर्तमान महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़ का नाम लेकर उन्हें मंच पर आमंत्रित किया और उन्हें शहर जिला के नये अध्यक्ष के रूप में मनोनयन की घोषणा की।
तालिया की गड़गड़ाहट के साथ सभी ने नए अध्यक्ष का स्वागत किया पर्यवेक्षक श्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने पगड़ी, उपरना पहना कर उनका स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर जश्न का माहौल बना, कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक था।
इस अवसर पर आतिशबाजी की गई। मिठाइयां बांटी गई।
अपने उद्बोधन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पर्यवेक्षक राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि गजपाल सिंह राठौड़ प्रारंभ से ही संगठन की विचारधारा के साथ जुड़े हुए थे महाविद्यालय के समय से ही छात्र राजनीति में कार्य प्रारंभ कर युवा मोर्चा के संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष भीलवाड़ा के सह प्रभारी शहर जिला महामंत्री एवं विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग क्षेत्र के प्रभारी के नाते दायित्व का निर्वहन किया। ऐसे युवा व्यक्ति को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर इनके जिम्मे बहुत बड़ा भर दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी दूसरे राजनीतिक दलों से बिल्कुल अलग है हम सत्ता के लिए नहीं मिशन के लिए काम कर रहे हैं,है गरीब कल्याण के लिए काम करने वाले विचारधारा के लिए जुड़ने वाले लोग हैं उन्होंने उदयपुर को सुंदर सिंह जी भंडारी भानु कुमार जी शास्त्री गुलाबचंद जी कटारिया आदि के कर्म की धरती बताया और कहा कि श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ चुने जाने के लिए बहुत बड़ी परीक्षा होती है और उसमें एक को सेनापति बनाया जाता है परंतु युद्ध को जीतने के लिए सेना का होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि शहरी निकाय एवं पंचायत राज के चुनाव हमारे सामने है भारतीय जनता पार्टी को दोनों ही चुनावों में सफलता दिलाने का जिम्मा इन पर है सभी का साथ और विकास के मंत्र को लेकर सभी सहयोग करें पार्टी को सशक्त बनाएं और जिला अध्यक्ष का आचरण भी कार्यकर्ताओं के अनुरूप हो। संगठन में सतत कार्य करें पार्टी को सब पता है कौन कितना कार्य कर रहा है और यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी की रीति-नीति का निर्णय है हम सब सहज स्वीकार करें।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, मावली के पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी, पूर्व महापौर रजनी डांगी,पूर्व उपमहापोर पारस सिंघवी तखत सिंह शक्तावत खूबी लाल पालीवाल करण सिंह शक्तावत अलका मूंदड़ा अतुल चंडालिया नानालाल वया राम कृपा शर्मा रवि नाहर, डॉ किरण जैन, मनोज मेघवाल प्रेम सिंह शक्तावत लोकेश द्विवेदी वंदना मीणा जगदीश शर्मा गजेंद्र भंडारी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व पार्षद जन प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!