घर-घर जाकर जगा रहे जागरूकता की अलख
उदयपुर, 6 जनवरी। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग द्वारा आगामी बसंत पंचमी पर होने वाले सामूहिक विवाह को लेकर व्यापक जन-सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।
सचिव हितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आगामी बसंत पंचमी पर होने वाले समाज के सामूहिक विवाह को लेकर लोगों में काफी उत्साह व जोश के माहौल है। सभी का सकारात्मक सहयोग भी मिल रहा है। अध्यक्ष संत सिंह भाटी के नेतृत्व में सोमवार को जन सम्पर्क समिति घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया, जिससे अधिक से अधिक जोड़े सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंध सके। संत सिंह भाटी ने बताया कि इस बार एक नया अध्याय जोड़ते हुए वधू पक्ष से शगुन के तौर पर केवल एक रूपया लिया जा रहा है, उनकी इस पहल की सभी सराहना करते हुए एक प्रशंसनीय पहल बताई है। जनसम्पर्क समिति के कार्यकर्ता सुबह से रात तक निरन्तर विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुस है। महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि अब तक पांच जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और टीम द्वारा सेक्टर-11, 13, 14, रोशन जी की बाड़ी, तितरड़ी, गुप्तेश्वर महादेव क्षेत्र, भट्टियानी चौहट्टा, रावजी का हाटा, जगदीश चौक, चांदपोल, ब्रह्मपोल, बेदला, बड़गांव, रामपुरा, नाई आदि क्षेत्रों में व्यापक जन सम्पर्क कर रहे हैं। साथ ही संस्थान द्वारा प्रकाशित पेम्पलेट का भी वितरण कर अधिक से अधिक समाजजन इसका लाभ उठाएं इस हेतु अपील कर रहे हैं। जन सम्पर्क में शेर सिंह राठौड़, दिलीप सिंह चौहान, प्रीतम सिंह चौहान, जय सिंह पंवार, संग्राम सिंह सांखला, प्रदीप सिंह तंवर, लोकराज सिंह चौहान, अजय सिंह भाटी, रतन सिंह राणावत, सुरेन्द्र सिंह खींची, नरेन्द्र सिंह सौलंकी, चन्द्र सिंह भाटी, जगन्नाथ सिंह पंवार, मनोहर सिंह झाला, संतोष सिंह चौहान सहित तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं की टीम जन सम्पर्क कर रही है। वहीं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा रेखा चूंडावत के नेतृत्व में गठित समिति के प्रभारी विवाह संबंधी सभी सामग्री को क्रय करने में जुटी हुई है। महिला प्रकोष्ठ द्वारा वर एवं वधू से संबंधित सभी आवश्यक वस्तुओं को सूचीबद्ध कर व्यवस्थित कर रहे हैं।
राजपूत महासभा का जनसम्पर्क अभियान युद्धस्तर पर
![](https://www.udaipurviews.com/wp-content/uploads/2025/01/Rajput-Mahasbha.jpg)