उदयपुर, 2 जनवरी। सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का जन्मदिन गुरुवार शाम को उदयपुर के सेक्टर चार चौराहे पर मिठाई वितरण व आतिशबाजी करके मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने बूंदी लड्डू से बने केक को काटकर उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। समायशरोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, दुल्हेसिंह सारंगदेवोत, पूर्व प्रधान खूबीलाल पालीवाल, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौथमल मंगरोरा, पूर्व महामंत्री दिग्विजय श्रीमाली, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश विप्लवी, नंदलाल वैद, मंडल महामंत्री सुनील जैन, मंडल उपाध्यक्ष महेश भावसार, दीपक डांगी, पूर्व पार्षद दिनेश गुप्ता, अरविन्द जारोली, नरेश पंवार, प्रवीण मारवाड़ी, लोकेश गौड़, चन्द्रप्रकाश सुहालका, भाजपा महेश भावसार, विक्रम मेनारिया, ज्ञानसिंह राजावत, भूपाल बाबेल, कमल कुमावत, मुरलीधर गट्टानी, राजेन्द्र गखरेजा (मिथुन भाई), शंकर कतेजा,;मनोज पुजारी, पुखराज राजपुरोहित, पुरुषोत्तम सुखवाल, राजेश स्वर्णकार, अशोक बाबेल, गोटूलाल कंसारा, अनिश श्रीमाली सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर मिठाई वितरण व आतिशबाजी भी की।