उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि दिनांक 26 दिसंबर, 2024 को आर्थिक सुधारों के जनक एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन हो गया था। उनके सम्मान में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रातः 11.30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। उसके पश्चात आयोजित गोष्ठी में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को याद करते हुए कहा कि वैश्विक मंदी के समय जब पूरा विश्व मंदी का सामना कर रहा था और हमारे देश के पास सिर्फ दो सप्ताह का रिजर्व फंड बचा था उस विकट समय में देश के आत्मविश्वास को मजबूत करने का काम डॉ मनमोहन सिंह ने किया। और वैश्विक मंदी कब आई और भारत देश को सिर्फ छू कर निकल गई ये पता ही नहीं चलने दिया। जबकि उस समय विश्व के विकसित देश भी मंदी की चपेट में आ गए थे। चौधरी ने कहा कि देश के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण के कारण इतिहास हमेशा उनके पार्टी उदार रहेगा। देश के प्रधानमंत्री रहते हुए 72,000 हजार करोड़ रुपए के किसानों के ऋण माफ करना, मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना का धरातल पर क्रियान्वयन उनके कार्यकाल में मील का पत्थर साबित हुए। परमाणु समझौते पर अडिग रहते हुए देश को विश्व के अग्रणी देशों में शुमार करने के लिए संपूर्ण राष्ट्र उनके प्रति सदा कृतज्ञ रहेगा।
श्रद्धांजलि एवं गोष्ठी में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, भगवान लाल अहीर, लक्ष्मी नारायण मेघवाल, प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, लक्ष्मी लाल सोनी, ओम प्रकाश गमेती, दिनेश औदिच्य, महेंद्र डामोर, किशन सिंह चुंडावत, गोपाल सरपटा, अर्जुन लाल मेघवाल, छोटू सिंह चुंडावत, देवी लाल मेघवाल उपस्थित रहे।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की-इसी क्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि देश के हर तबके के लिए योजनाएं बनाने का श्रेय डॉ मनमोहन सिंह को है। डॉ मनमोहन सिंह जी के विरोधी भी उनकी संवेदनशीलता और गरिमा के कायल थे। एक सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर अर्थशास्त्री, रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और देश के प्रधानमंत्री तक का सफर सभी के लिए प्रेरणादायक है। देश में आर्थिक उदारीकरण के लिए उन्हें हिमेश याद किया जाएगा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, उदयपुर शहर जिला संगठन महामंत्री अरुण टांक, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब, महासचिव जय प्रकाश निमावत, के जी मूंदड़ा, हरीश शर्मा, पूर्व पार्षद रियाज हुसैन, राजकुमार श्रीमाली, विकास कछारा सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।