प्रताप गौरव केन्द्र में दीपोत्सव का शुभारम्भ “एक दीपक राष्ट्र के नाम” से

—धनतेरस पर मंगलवार को गोधूलि वेला में संजोये जाएंगे दीप

उदयपुर, 27 अक्टूबर। प्रताप गौरव केन्द्र “राष्ट्रीय तीर्थ” में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में “एक दीपक राष्ट्र के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम महाराणा प्रताप की स्मृति और उनके राष्ट्रप्रेम को समर्पित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन धनतेरस पर मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 को सायं 6 बजे प्रताप गौरव केन्द्र परिसर में किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से उपस्थित जनसमूह दीपावली के प्रथम दिन धनतेरस से प्रारंभ होने वाले इस महापर्व को राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की छत्रछाया में मनाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता और समर्पण भाव को प्रकट करते हुए राष्ट्र को समर्पित दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के संयोजक और प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने सभी से इस कार्यक्रम में शामिल होकर दीपावली के इस महापर्व को राष्ट्रप्रेम के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने सभी को सायं 6 बजे समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!