बांसवाड़ा : ब्राह्मण समाज और भोई समाज के प्रतिनिधियों की बैठकों का हुआ आयोजन

महोत्सव को आशातीत सफल बनाने के लिए जताया हरसंभव भागीदारी का संकल्प

बांसवाड़ा, 24 सितम्बर/तपोभूमि लालीवाव मठ में आगामी 20 से 27 नवम्बर तक आयोजित विराट धार्मिक महोत्सव में सनातनधर्मी समुदायों और जातियों तथा धर्मावलम्बियों के संगठनों, संस्थाओं एवं समूहों से सम्पर्क का अभियान इन दिनों जारी है।

इसके अन्तर्गत लालीवाव मठ के महंत महामण्डलेश्वर हरिओमदास महाराज के सान्निध्य में विभिन्न समाजों और संगठनों की बैठकों के अभियान के अन्तर्गत ब्राह्मण समाज तथा भोई समाज की बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित समाजजनों एवं धर्मावलम्बियों ने लालीवाव मठ द्वारा आयोजित इस महोत्सव को आशातीत सफल बनाने में हरसंभव सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।

सहस्र औदीच्य ब्राह्मण समाज तथा अन्य ब्राह्मण समाजों के प्रतिनिधियों की बैठक सेठ सांवरिया धर्मशाला में लालीवाव पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर हरिओमदास महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महोत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ अभिभाषक लक्ष्मीकान्त त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई।

इसमें महामण्डलेश्वर हरिओमदास महाराज ने आयोजन के उद्देश्यों पर जानकारी देते हुए पूर्ण भागीदारी का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में एड्वोकेट लक्ष्मीकान्त त्रिवेदी ने ब्राह्मण समाज की ओर से हरसंभव सहभागिता का विश्वास दिलाया।

बैठक में समिति के संयोजक पं. भुवन पंड्या ने सम्पूर्ण कार्यक्रम और इससे संबंधित सभी प्रबन्धों तथा रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।

समिति के उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश भट्ट, मार्गदर्शक मण्डल सदस्य शैलेंद्र भट्ट एवं समाज के प्रतिनिधियों ने आयोजन को ऐतिहासिक एवं अपूर्व धार्मिक अनुष्ठान बताया और उपस्थित महिला एवं पुरुष प्रतिनिधियों से सर्वस्व समर्पण की भावना से आगे आने की अपील की।

वक्ताओं ने इस महोत्सव की आध्यात्मिक शक्ति, सामर्थ्य और महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए समाज जनों को अधिक संख्या में यजमान बनने का आह्वान किया और जानकारी दी कि इसमें एक लाख रुपया समर्पण राशि भेंटकर यजमान बन सकते हैं।

इस अवसर पर सामाजिक प्रतिनिधियों सुभाष त्रिवेदी, अनन्त जोशी, विमल भट्ट, रमेश भट्ट, विद्यासागर शुक्ल, पं. प्रदीप भट्ट, पं. विनय भट्ट ने स्वस्तिवाचन ऋचाओं और वैदिक मंगलाचरण मंत्रों से अतिथियों का स्वागत किया।  सहस्र औदीच्य समाज की ओर से पं. नरहरिकान्त एच. भट्ट, गोपाल जोशी व अन्य प्रतिनिधियों ने लालीवाव पीठाधीश्वर का श्रीफल भेंटकर तथा शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया।

*भोई समाज की महिलाओं की धर्म सभा*

इसी प्रकार डेगली माता मन्दिर परिक्षेत्र में भोई समाज की महिलाओं की धर्मसभा लालीवाव पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर हरिओमदास महाराज के सान्निध्य में हुई। इसमें महामण्डलेश्वर ने धर्म और अध्यात्म के प्रति सर्वस्व समर्पण की भावना को ईश्वरीय कृपा बताया और सभी से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

/keZ lHkk esa Jh y{ehukjk;.k egk;K ,oa Jhen~ Hkkxor egksRlo lsok lfefr ds la;kstd ia- Hkqou i.M~;k rFkk inkf/kdkfj;ksa MkW- fnus’k Hkê] t;fxfjjktflag] fizal iVsy] foey Hkê] dUgS;kyky jktHkksbZ us vk;kstu ds mís’;ksa] dk;ZØeksa] fofHkUu O;oLFkkvksa rFkk :ijs[kk ls ifjfpr djk;kA pqUuhykyth HkksbZ] iek HkkbZ] Hkqous”k jkBkSM+] nhid HkksbZ] gseUr फौजी vkfn HkksbZ lekt ds ofj’Btu ekStwn jgs A

—000—

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!