डूंगरपुर, 24 जून (ब्यूरो)। पुलिस विभाग में कार्यरत कांस्टेबल ने प्रमोशन के लिए आज सुबह अपनी शारीरिक दक्षता की परीक्षा दी। सुबह 5 बजे 142 कांस्टेबल ने 40 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 5 महिला कांस्टेबल भी थी। इसके लिए सभी 142 पात्र कांस्टेबल पुलिस लाइन में एकत्रित हुए। जहां पर उन्हें कोड नंबर आवंटित किए गए। इन कोड़ नंबर के आधार पर हथियारों की पहचान, भीड़ नियंत्रण में सूझबुझ को लेकर अलग-अलग बैच वार टेस्ट लिए गए। एसपी मोनिका सेन के मार्गदर्शन में शारीरिक दक्षता कार्यक्रम हुआ। कांस्टेबल से हेडकांस्टेबल प्रमोशन के लिए वर्ष 2021-22 भर्ती के तहत सुबह 5 बजे सिन्टैक्स चौराह के पास स्थित बाईपास रोड़ पर दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसके लिए 142 अभ्यर्थियों को 50-50 के गु्रप में बांटा गया था। जहां पर रोटरी क्लब के पास एसपी मोनिका सेन, एडिशन एसपी निरंजन चारण की निगरानी में दौड़ परीक्षा की टाइमिंग नोट की गई। उदयपुर एएसपी अशोक कुमार ने बताया की पुरुष वर्ग के लिए 10 मिनट में 2 किमी. और महिला वर्ग के लिए 7 मिनट में एक किमी. की दौड रखी गई थी। दौड़ में कई कांस्टेबल उत्तीर्ण हुए। कुछ कांस्टेबल तय समय से पहले पहुंचे। वही कुछ कांस्टेबल तय समय के 5 मिनट की देरी तक पहुंचे। इसके बाद पुलिस लाइन में स्कवॉयड ड्रिल के तहत व्यक्तिगत बुद्धिता परीक्षा हुई। वही रायफल अभ्यास, अनुशासन, हथियारो की पहचान-उपयोग, हैंडलिग, बलवा-भीड़ नियंत्रण की मॉक ड्रिल कराई गई। इन सभी के प्रदर्शन के आधार पर कोड नंबर वाइस पोइंट दिए है। इन पोइंट की काउङ्क्षटग के बाद प्रमोशन लिस्ट जारी होगी।
हेडकांस्टेबल के 40 पदों के लिए 142 कांस्टेबल ने लगाई दौड़, शारीरिक दक्षता की हुई परीक्षा
