प्रतापगढ़ : जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 जून से प्रभावी कार्य करेगा

प्रतापगढ़ 14 जून। जिले में जिला स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) 15 जून से मानसून समाप्ति तक चौबीसों घंटे राउंड द क्लॉक बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

जिला कलक्टर डॉ अंजलि राजोरिया ने जारी आदेश में बताया कि मानसून सत्र के दौरान सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए जिला स्तरीय इमरजेन्सी सेन्टर एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कमरा नम्बर 08) के नम्बर 01478-220400 पर स्थापित किया गया है। उन्हांेने बताया कि राज्य स्तरीय जिला स्तरीय इमरजेन्सी आपरेशन सेन्टर एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी मक्खनलाल विशेषाधिकारी प्रथम है जिनके मो.न. 9799075674 व कार्यालय के दूरभाष नंबर 0141-2227084 है। साथ ही राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0141-2227296 (टोल फ्री नंबर 1070 व 112) एवं फैक्स नंबर 0141-2227230 है।

उन्होंने जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए पर्यवेक्षक एवं प्रभारी अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर नियुक्त किए हैं। उन्होंने जारी आदेश कर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में राउड द क्लॉक संचालन के लिए अलग-अलग पारियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर नियुक्तियां भी की गई है जो कि 15 जून से प्रभावी रूप से कार्यवाही करेंगा।

 विभिन्न विभागों के कंट्रोल रूम नंबर
पानीबिजली सहित अन्य समस्या होने पर करे इन नंबर पर कॉल
प्रतापगढ़,14 जून।सर्व साधारण को सूचित किया  जाता हैं पेयजलबिजली सहित विभिन्न प्रकार की सूचना लेने और समस्याओं को दर्ज करवाने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम कार्यरत हैसाथ ही विभिन्न विभागों द्वारा भी कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर भी दिए गए है। 

इसी क्रम में पुलिस से संपर्क करने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम व्हाट्सएप नंबर 9530436498 पर या दूरभाष नंबर 01478दृ222065 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही पुलिस  हेल्पलाइन नंबर 100 को डायल कर भी संपर्क किया जा सकता है। वहीं प्राकृतिक आपदा (आंधी-तूफानबाढ़आकाशिय बिजलीआगजनी इत्यादि) एवं दुर्घटना के दौरान बचाव एवं राहत पहुंचाये जाने हेतु जिला कलक्टर कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष (24 Û 7) संचालित है। किसी भी प्रकार कि घटना व दुर्घटना होने पर जिला नियंत्रण कक्ष के दुरभाष नम्बर 01478-222333 पर  उपलब्ध कार्मिक को घटना का स्थान एवं अन्य सूचना देवें ताकि तत्काल बचाव एवं राहत कार्य संपादित किया जा सकें।  इसी तरह बिजली संबंधित सभी शिकायतों के लिए दूरभाष नंबर 01478-220023 या टोल फ्री नंबर 18001806565 पर संपर्क किया जा सकता है।

 पेयजल व्यवस्था संबंधित शिकायत कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01478-222162 करवाई जा सकती है। इस नंबर पर हैण्डपम्प मरम्मतपाईप लाईन लिकेजगन्दे पानी की शिकायतजल परिवहन की आवश्यकता और बुस्टर की शिकायत सहित अन्य पेयजल संबंधित शिकायत की जा सकती है। स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए आमजन चिकित्सा विभाग हेल्पलाइन नंबररू 01478-222564 पर संपर्क कर सकते है। इसी प्रकार महिला हेल्पलाइन नंबर 1098 है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!