उदयपुर। 30 मई। पूर्व गृहमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी स्व. गुलाब सिंह जी शक्तावत की जयंती पर अशोक नगर स्थित उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि पूर्व गृहमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी स्व. गुलाब सिंह जी शक्तावत की जयंती पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालो में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, स्व . गुलाब सिंह जी शक्तावत के सुपुत्र देवेंद्र सिंह शक्तावत, पौत्र विंध्यराज शक्तावत, पार्षद हिदायतुलाह, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, मदन बाबरवाल, महेंद्र डामोर सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।