मोदी सरकार की नीतियों के कारण आर्थिक विकास का लाभ सभी को ना मिलर सिर्फ कुछ उद्योगपति को ही मिल रहा-जयराम रमेश

राम के पुजारी हैं राम के व्यापारी नहीं-जयराम रमेश
उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने मंगलवार को रेडोलेंस अरावली ट्री होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बाद और और कांग्रेस के न्याय पत्र में आर्थिक विषमताओं को लेकर चर्चा है इसलिए पी.एम.मोदी नई भाषा में बोल रहे हैं और ध्रुवीकरण की राजनीति का ध्रुवीकरण कर रहे हैं। 2023 में विधानसभा चुनाव के नतीजो में कांग्रेस का प्रदर्शन सकारात्मक रहा क्योंकि भाजपा और कांग्रेस में केवल 9 लाख मतों का अंतर रहा। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण आर्थिक विकास का लाभ सभी को ना मिलकर सिर्फ कुछ उद्योगपति मित्रों को ही मिल रहा है। बीजेपी के 400 नारें को लेकर कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं तो कहते है और सच भी यही है की भाजपा को नया संविधान बनाना है।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन इस बार चुनाव के नतीजे में निर्णायक भूमिका में रहेगा और चौंकाने वाले नतीजे आएंगे। क्योंकि 2024 का यह लोकसभा चुनाव संविधान को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ट्रैक से हटकर भाषण देते हैं, वह सिर्फ सामाजिक ध्रुवीकरण की बात करते हैं। उन्होंने बताया कि हर बार की तरह 2021 में भी जनगणना होनी चाहिए थी जिससे अनुसूचित जाति जनजाति जातियो का सही आंकलन कर पुख्ता जानकारी प्राप्त हो सकें परंतु इसे होने नही दिया गया।
जयराम रमेश ने एक सवाल के जवाब देते हुए कहा कि हम राम के पुजारी हैं राम के व्यापारी नहीं। सामाजिक सुरक्षा महंगाई, बेरोजगारी और संविधान खतरे में है। उसे बचाने के लिये चुनाव लड़ रहे है।हमे मोदी सरकार की नीति और नीयत पर विरोध है।
प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना चाहते हुए कहा कि विगत एक वर्ष से मोदी जी मणिपुर नहीं गए हैं और हर जगह विष घोलने का काम किया है इसलिए मोदी विषगुरु है। उन्होंने  कहा कि कांग्रेस ने न्याय पत्र में 5 न्याय है और 25 गारंटी है जिसे सरकार बनने पर लागू किया जाएगा।
प्रत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वल्लभनगर की पूर्व विधायक श्रीमती गजेंद्र प्रीति शक्तावत ने कहा कि मेवाड़ में  भाजपा द्वारा क्षत्रानियों का अपमान हो रहा है जो असहनीय है और मेरा समस्त नारीशक्ति आग्रह है की इस बार लोकसभा चुनावों में अपना मतदान पूर्ण विवेक से करे।
प्रेस वार्ता के अंत में प्रदेश प्रवक्ता और उदयपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड रूम के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता रितु चौधरी, संदीप चौधरी, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, डीसीसी संगठन महामंत्री अरुण टांक, फिरोज अहमद शेख, अशोक तंबोली, कन्हैयालाल मेनारिया, शिव शंकर मेनारिया, पंकज पालीवाल उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!