बंबोरा के आबादी क्षेत्र में शावकों के साथ दिखी मादा तेंदुआ

उदयपुर। जिले के कुराबड़ ब्लॉक क्षेत्र में बंबोरा कस्बे में बीती रात को दो शावकों के संग एक मादा तेंदुआ घूमते दिखाई दिए। यहां पेट्रोल पंप के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में वे कैद हुए।
जानकारी के अनुसार बंबोरा कस्बे में मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ कुछ दिनों से यहां घूम रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात को भी यहां पेट्रोल पंप के पास खेत से बाहर निकलते दोनों शावक मादा तेंदुआ के साथ कुछ कुत्तों के पीछे भागते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। इस बारे में स्थानीय सरपंच रघुवीर सिंह को जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में गत दिनों गाय के एक बछड़े का शिकार भी गत दिनों तेंदुए द्वारा किया जा चुका है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!