संघ का संचलन एवं शारीरिक प्रदर्शन जन मानस में जगा गया राष्ट्र प्रेम की अलख

-ऐतिहासिक रहे संचलन का लोगों ने जोश खरोश के साथ किया स्वागत

फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला भीण्डर के तत्वावधान में आयोजित वीर सुभाष पराक्रम गुणवत्ता पथ संचलन एवं शारीरिक प्रदर्शन का आयोजन नगर के जन मानस में राष्ट्र प्रेम की अलख जगा गया।

नगर के इतिहास में यह पहला विशाल संचलन एवं शारीरिक प्रदर्शन का कार्यक्रम रहा जिसमें शनिवार से ही स्वयंसेवक जुट गए। शनिवार एवं रविवार को दिनभर शारीरिक प्रदर्शन समेत विभिन्न कार्यक्रम चले। स्वयंसेवकों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का समापन संचलन के साथ किया गया जिसमें सायं 4.44 बजे घोष वादन के साथ स्वयंसेवक कदमताल करते हुए नगर भ्रमण के लिए आगे बढ़े। स्वयंसेवकों का संचलन आयोजन स्थल से रवाना होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुनः स्कूल प्रांगण पहुंच कर सम्पन्न हुआ। घोष वादन के साथ संचलन जिन मार्गों से होकर गुजरा वहां लोगों ने पलक पावड़े बिछाते हुए पुष्पवृष्टि के साथ स्वागत किया। इस अभूतपूर्व दृश्य को देखने के लिए बाजार में लोगों की भारी भीड़ भी रही। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवर्धनसिंह चैहान ने की जबकि मुख्य वक्ता रमेशचन्द्र शुक्ला ने विश्व में गूंजे हमारी भारती का संदेश व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!