भामसं की रीति नीति और कार्य समिति के कार्यों पर चर्चा

एवीवीएनएल श्रमिक संघ उदयपुर-राजसमंद वृत्त कार्यसमिति की बैठक
उदयपुर। अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की वृत्तीय कार्य समिति बैठक नाथद्वारा की श्री नवनीतप्रिया वाटिका में अध्यक्षता श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राठौड़ ने की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पेंशन प्रकोष्ठ के संभागीय प्रभारी भरत किशोर सुवालका, अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ राजसमंद के पूर्व जिला अध्यक्ष नवनीत सिंह गोरवा, पूर्व जिला महामंत्री रामचंद्र सालवी, विद्युत श्रमिक महासंघ के महामंत्री विजय सिंह बाघेला, श्रमिक संघ के डिस्कॉम अध्यक्ष हेमराज डांगी, डिस्कॉम कार्यसमिति सदस्य राजू सिंह चौहान, श्रमिक संघ उदयपुर वृत्त के महामंत्री कपूरचंद, जिला भामस के महामंत्री विक्रम गाडरी सहित उदयपुर व राजसमंद वृत्त के जिला पदाधिकारियों ने भामसं की रीति नीति, उपखंडों की कार्य समिति के कार्यों एवं जिला कार्य समिति के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही नाथद्वारा उपखंड इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें अध्यक्ष आशीष वर्मा, सचिव मुकेश लोहार, कोषाध्यक्ष दुगार्राम एवं संगठन मंत्री अमरदीप वैष्णव चुने गए। बाद में भामसं जिलाध्यक्ष अंबालाल पालीवाल की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता विद्युत श्रमिक संघ के प्रदेश महामंत्री विजय सिंह बाघेला ने ठेंगड़ीजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। संचालन विद्युत श्रमिक संघ राजसमंद के जिला महामंत्री यजुवेंद्र सिंह गोरवा ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!