वार्ड अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी घोषणा का निर्णय

-शहर कांग्रेस के सुभाषचंद्र बोस मंडल व वार्ड 5 की बैठक
उदयपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ एवं संगठन महामंत्री अरुण टांक ने रविवार को शहर के सुभाषचंद्र बोस मंडल में वार्ड 5 में बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्ष के नाम की घोषणा सर्वसम्मति से करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा द्वारा मंडल के कार्य की विवेचना की गई। शहर जिला कांग्रेस पूर्व महासचिव जसंवत टांक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाशचंद्र, प्रवीण पुरोहित, जाकिर हुसैन, ताहिर हुसैन, इर्शाद हुसैन की उपस्थिति में मंडल व वार्ड कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की चर्चा कर बूथ स्तर पर अधिकाधिक संख्या में अग्रिम दल व मंडल कार्यकर्ता लगाने का निर्णय किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ पर चुनावी समर में लगाने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में नवरात्रि के दौरान मंडल व मंडल के सभी वार्ड अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी की घोषणा करने का निर्णय किया जिस पर शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने सहमति प्रदान की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!