उदयपुर। सुरक्षा मार्शल आर्ट और एक्स में राजस्थान के टेक्निकल डायरेक्टर संजू सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया 17वीं इंडिपेंडेंट कप 2023 इंटरनेशनल कराटे चौंपियनशिप न्यू दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम और 8वां अबू चैलेंज कप के पदक विजेताओं का सम्मान किया गया। जिसमें पदक विजेताओं को उपरना ओढ़ा कर और पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया,जिसमें सीनियर पुरुष वर्ग में कमलेश सेन ने रजत पदक और कांस्य पदक, राजकुमार सेन ने 2 स्वर्ण पदक,2 रजत पदक और कांस्य पदक, पार्थ वेद ने रजत पदक और कांस्य पदक, प्रिंस सिंह ने 2कांस्य पदक जीतें।
क्रेडिट प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आदित्य सिंह ने 2 कांस्य पदक, अंशुमाला बंसल ने रजत पदक, और बालिका वर्क में निशिता कोठारी ने स्वर्ण पदक, रजत पदक और सब जूनियर बालिका वर्ग मे समिष्टा गहलोत ने 2 स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक, अवधी पोरवाल ने स्वर्ण पदक, रजत पदक, और कांस्य पदक, निमिषा कुमावत ने कांस्य पदक, लक्षिता भोई ने कांस्य पदक, पुरुष वर्ग में मनन पटेल ने 3 रजत पदक,और कांस्य पदक, दीप सिंह ने कांस्य पदक, परमदेव सिंह ने कांस्य पदक,अक्षत सोमानी ने रजत पदक और कांस्य पदक, मेधांश जैन ने 2 कांस्य पदक, अखिलेश शर्मा ने रजत पदक और कांस्य पदक,निखिल गमेती, रजत पदक और कांस्य पदक जीतें। टीम कोच संजू सिंह व टीम मैनेजर कमलेश सेन थे।
इंडिपेडेंन्ट कव अबू चैंलेज कप के विजेताओं का हुआ सम्मान
