प्रतापगढ़। बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा प्रायोजित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान प्रतापगढ़ द्वारा 53वा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में संचालित ब्यूटी पार्लर व बकरी पालन प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों ने जागरूकता रैली निकाल कर पर्यावरण को संरक्षण करने का संदेश दिया।
पर्यावरण के लिए जीवन शैली की सभी ट्रेनीज ने शपथ ली और पर्यावरण जीवन शैली को अपनाने ओर दीर्घ कालिक पर्यावरण के अनुकुल आदतों को विकसित करने में जागरूक रूप से भाग लेने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया।
इसी के साथ सभी प्रशिक्षणार्थियों ने मिलकर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे गए व ट्रेनीज द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर्स की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
संस्थान के निदेशक संजय शर्मा ने सभी ट्रेनीज को जानकारी देते हुए बताया कि हर साल 22 अप्रैल का दिन विश्व पृथ्वी दिवस (Earth Day) मनाने के रूप में खास होता है। प्रकृति के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से ही पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। समय के साथ नई चुनौतियों के बीच प्रकृति और पृथ्वी को बचाने की जरूरत महसूस होती है। विकास की दौड़ में पर्यावरण के सुरक्षा की जिम्मेदारी कहीं धुंधला ना जाए, इसके लिए पृथ्वी दिवस (Earth Day) की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने पानी की बचत,ऊर्जा की बचत एकल उपयोग प्लास्टिक को कम करना,टिकाऊ खाद्य प्रणालियों को अपनाना,स्वस्थ जीवन शेली को अपनाना, आदर्श गावं के बारे में चर्चा की।
नेसर द्वारा नियुक्त असेसर राजकुमार वरडीया व सत्यवीर ने भी भाग लिया ओर बताया कि पृथ्वी को नुकसान पहुँचाने के हर कार्य के खिलाफ आवाज उठाएँ। हमारे पृथ्वी को किन कारणों से नुकसान पहुंच रहा है और इसे कैसे कम किया जा सकता है, को जानने के लिए जागरुकता जरूरी है। हर साल पृथ्वी दिवस अलग-अलग थीम के साथ समाज में जागरुकता फैलान के उद्देश्य से मनाया जाता है।
इस अवसर पर संस्थान के फैकल्टी अभिषेक पाडलिया, ओम प्रकाश,जीतेन्द्र , घनश्याम, डीएसटी धर्मिषठा ने भाग लिया,कार्यक्रम का संचालन का अंशिका बाथरा ने किया।