निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी का जन्मदिन शनिवार को गौ सेवा एवं केक काटकर मनाया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चतुर्वेदी ने श्री सुभाष सांस्कृति सेवा संस्थान, सब्जी मण्डी द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर निराश्रितों के लिए आयोजित भोजन कार्यक्रम में भी सेवा दी।
इससे पूर्व आदर्श कॉलोनी स्थित कार्यालय पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा की उपस्थिति में भाजपा नगर मण्डल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी को पुष्पमाला पहना, उपरना ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ्य एवं दिर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वर्षा कृपलानी, नगर मंडल महामंत्री पारस विरवाल, मयंक अग्रवाल, विजय काबरा, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, गोपाल पंचौली, विमल कोठारी, श्यामसुन्दर मूंदड़ा, मंत्री पुष्कर सोनी, कालू सेन, कोषाध्यक्ष निलेश मेहता, प्रवक्ता कमलेश बनवार, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, सत्यनारायण मेनारिया, पार्षद गजेन्द्र सिंह, भााजयुमो के चिराग मंत्री, सन्नी ओटवानी, साहिल, दिनेश बैरागी, ललित साहू, पिन्टू गवारिया सहित बड़ी संख्या भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जन्मदिन पर चतुर्वेदी ने की गौ सेवा की
मण्डल अध्यक्ष चतुर्वेदी ने श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की। इस दौरान मण्डल महामंत्री विजय काबरा, मयंक अग्रवाल, उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, विमल कोठारी, मंत्री पुष्कर सोनी, कालू सेन, प्रवक्ता कमलेश बनवार आदि मौजूद रहे।
श्री सुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान ने किया अभिनन्दन
नगर की सब्जी मण्डी, सुभाष चौक स्थित श्री सुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान के पदाधिकारी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी का उपरना ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर संस्थान पदाधिकारियों ने चतुर्वेदी के साथ सदस्य सोनू तोतला का जन्मदिन भी मनाया गया। यहां संस्थान पदाधिकारियों ने चतुर्वेदी एवं तोतला का अभिनन्दन कर केक कटवाकर उनका मुहं मिठा करवाया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान चतुर्वेदी एवं तोतला ने संस्थान द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर निराश्रितों के लिए आयोजित भोज कार्यक्रम में सेवा भी दी। यहां संस्थान अध्यक्ष लक्की आहूजा, सोनू पारख, विशाल सोनी, विकास चंडक, पार्षद जगदीशचन्द माली, पूर्व पार्षद चन्द्रमोहन गुप्ता, श्यामसुन्दर मूंदड़ा सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।