विधानसभा क्षेत्र के नवमतदाता मण्डल संयोजक व सह संयोजक नियुक्त

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और जिला संगठन के निर्देशानुसार युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने हेतु नवमतदाता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमे इस आभियान हेतु पार्टी ने सभी मंडल से संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए हैं।
इसी क्रम में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के नवमतदाता अभियान के विधानसभा संयोजक रत्नेश छाजेड़ ने पुर्व केबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जिलाध्यक्ष गोतम दक, जिला संयोजक रवि विरानी, विधानसभा संयोजक अशोक नवलखा व भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह शक्तावत, अशोक जाट, जुगल किशोर धाकड की सहमति से निम्बाहेड़ा नगर मंडल संयोजक पारस वीरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राजोरा, महिला सह संयोजक रेखा प्रजापत, ग्रामीण पश्चिम मंडल संयोजक विशाल आमेटा, सह संयोजक दीपक साहू, ग्रामीण पूर्वी मंडल संयोजक गोपाल वैष्णव, सह संयोजक राजेश धाकड़, कनेरा मंडल संयोजक शिवलाल धाकड सह संयोजक गणपत धाकड, को नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर विधानसभा नव मतदाता अभियान के सह संयोजक शैलेश अहीर, सुधा सोनी सहित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!