थाना खेरोद। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महेन्द्र कुमार पारीक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व रवीन्द्रप्रताप सिंह वृताधिकारी वृत वल्लभनगर के निर्देशन में प्रवीण सिंह थानाधिकारी, खेरोदा मय टीम द्वारा दिनांक 25.09.2022 को आसूचना के आधार पर गांव मानपुरा, रातारेला में नवल राम पुत्र लिम्बा के घर के पीछे बाडे में उगाये हुये अवैध गांजे के कुल 120 हरे पौधे (कुल वजन 86 किलोग्राम) को जब्त कर अभियुक्त को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः प्रवीणसिंह राजपुरोहित थानाधिकारी, खेरोदा, पुरणमल कानि., नरेश कानि., राजेन्द्र कानि., सुश्री संगीता म.कानि., अजित कानि., लीला राम कानि. चालक।