Day: February 3, 2025

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन 10 फरवरी तक

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन 10 फरवरी तक

उदयपुर 3 फरवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 2024-25 के लिये मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत 10 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि योजना अंतर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं सरकारी नौकरियों के लिये आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिये विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पात्र अभ्यर्थी कोचिंग हेतु अपने…
Read More
महाराष्ट्र बना राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सिरमौर

महाराष्ट्र बना राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सिरमौर

उत्तर प्रदेश दूसरे एवं मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर रहा उदयपुर 3 फरवरी। एसजीएफआई की विद्यालयी 19 वर्ष छात्रा की 68वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश को 16 रन से हराकर महाराष्ट्र प्रतियोगिता में सिरमौर बना। रोमांचक हुए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण फैसला लिया, महाराष्ट्र में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना पाई। फाइनल मुकाबले की प्लेयर ऑफ द मैच प्राजंलि को…
Read More
जिला कलक्टर नमित मेहता ने ली अधिकारियों की बैठक

जिला कलक्टर नमित मेहता ने ली अधिकारियों की बैठक

आपसी समन्वय से करें कार्य, आमजन को पहुंचाएं राहत फार्मर रजिस्ट्री अभियान को बनाएं सफल उदयपुर, 3 फरवरी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार शाम जिला परिषद सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में श्री मेहता ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने कहा कि उदयपुर पर्यटन सहित कई मामलों में अग्रणी है। टीम उदयपुर आपसी समन्वय से काम करते हुए उदयपुर को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर…
Read More
भेरुजी मंदिरों में लगी भक्तों की कतार

भेरुजी मंदिरों में लगी भक्तों की कतार

उदयपुर।  भादवी छठ पर सोमवार  को भेरुजी मंदिरों और स्थानकों पर विविध अनुष्ठान हुए। अल सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतार लग गई। दिनभर अनुष्ठान हुए और आराध्य को विभिन्न व्यंजनों को भाेग लगाया गया। देर रात तक भजन संध्या हुई। शहर के प्रमुख मंदिर गुलाबेश्वर भेरू हाथीपोल, दांता भेरू कुमारवाड़ा, रंगीला भेरू खेरादीवाड़ा, चैतन्य भेरू रावजी का हाटा,  उदयसागर स्थित भेरू मंदिर आदि मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई। प्रतिमा को भव्य शृंगार धराया गया और व्यंजनों का भोग लगाया गया। मंदिरों पर सजावट की गई। गुलाबेश्वर भेरू हाथीपोल स्थानक पर भजन संध्या हुई।
Read More
नवनियुक्त जिला कलेक्टर मेहता ने कलेक्ट्रेट में किया कार्यग्रहण

नवनियुक्त जिला कलेक्टर मेहता ने कलेक्ट्रेट में किया कार्यग्रहण

बोले “उदयपुर में पर्यटन की नई संभावनाओं को तलाशने के करेंगे प्रयास“ उदयपुर, 3 फरवरी। वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी एवं उदयपुर जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में कार्य ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उदयपुर पर्यटन के लिए विख्यात शहर है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ मिलकर प्रयास करेंगे। इसके लिए नई संभावनाओं को तलाश कर उस दिशा में कार्य किया जाएगा। आमजन की शिकायत का त्वरित समाधान करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को पात्र आमजन…
Read More
नन्हे मुन्ने बच्चे परमात्मा का रूप होते हैं-राठौड़

नन्हे मुन्ने बच्चे परमात्मा का रूप होते हैं-राठौड़

पाली। सामाजिक कार्यकर्ता एवं दिल्ली क्राईम ब्यूरो चीफ हरभजन सिंह राठौड़ अपने विदेशी दोस्तों के साथ आज देसूरी पहुंच कर मामाजी नगर एवं बस स्टैंड की बस्ती में पहुंचकर नन्हे मुन्ने बच्चों को नाश्ता व शिक्षा सामग्री वितरण करके बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया गया। मामाजी नगर में सामाजिक कार्यकर्ता सरदार हरभजन सिंह राठौड़ के साथ उनके विदेशी दोस्त शीएन जो लंबे समय से ही भारत में आकर आदिवासी क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आर्थिक रूप में कमजोर नन्हे मुन्ने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का बड़ी पहल करके हमेशा ही अपना कर्तव्य निभाया है। विदेशी सामाजिक कार्यकर्ता शीएन…
Read More
लफ़्ज़ों की महफ़िल की नई कार्यकारिणी गठित : मुकेश माधवानी

लफ़्ज़ों की महफ़िल की नई कार्यकारिणी गठित : मुकेश माधवानी

आगामी दिनों में होंगे बड़े आयोजन उदयपुर में उदयपुर। साहित्य और कला को समर्पित मंच "लफ़्ज़ों की महफ़िल" की कार्यकारिणी का गठन नटराज होटल में आयोजित बैठक में किया गया। इस अवसर पर संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि संगठन को अधिक प्रभावी और सक्रिय रूप से संचालित करने के लिए 12 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई है। संयोजक पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय "प्रेमी" ने बताया कि कार्यकारिणी में प्रकाश तांतेड़, श्यामलाल मठपाल, लोकेश चंद्र चौबीसा, अकबर खां "शाद", शाहिद हुसैन "शैदा", बृजराज सिंह जगावत, रिपुदमन सिंह "उज्ज्वल", जगवीर सिंह कानावत, डॉ. शीतल श्रीमाली, डॉ. रेणू सिरोया "कुमुदिनी" और अमृता बोकडिया को…
Read More
इंदर सिंह मेहता अध्यक्ष, बड़ाला मंत्री मनोनीत

इंदर सिंह मेहता अध्यक्ष, बड़ाला मंत्री मनोनीत

उदयपुर, 3 फरवरी। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान की बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर इंदर सिंह मेहता को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने पुष्पेन्द्र बड़ाला कों मंत्री, आनंदीलाल बम्बोरिया को उपाध्यक्ष, ललित वर्डिया को कोषाध्यक्ष एवं विनोद खमेसरा को सहमंत्री चयनित किया। कार्यकारिणी में सलाहकार में 12 वरिष्ठजनों को एवं 24 कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत किया। मेहता ने आत्मोदय भवन निर्माण समिति का संयोजक ललित बम्ब को एवं सह संयोजक विश्वजीत बम्बोरिया को बनाया व समिति में 14 सदस्यों को सम्मिलित किया। वैयावच्च समिति का दायित्व विरेन्द्र वर्डिया, दिनेश कंठालिया, कनक मेहता व…
Read More
शायराना एक कारवाँ साहित्यिक पटल पर बेहतरीन कवि सम्मेलन/ मुशायरा का सफल आयोजन

शायराना एक कारवाँ साहित्यिक पटल पर बेहतरीन कवि सम्मेलन/ मुशायरा का सफल आयोजन

उदयपुर( ‘शायराना एक कारवां’ पटल पर दो दिवसीय (शनिवार और रविवार की रात ) ‘कर्म’ विषय पर आनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग पचास से भी अधिक कवि और कवयित्रियों ने सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।  कार्यक्रम में चार चाँद लगाने वाले कवि -कवयित्रियों में सुशी सक्सेना, सरल कुमार वर्मा, डॉ॰शमीम , डॉ॰इंदु जैन,केशव प्रसाद राय, डॉ॰मज़री पाण्डेय, रश्मि रौशन,डॉ॰ सगीर अहमद सिद्दीकी बहराइच, डॉ॰प्रतिभा  गर्ग, डॉ सिद्दीक़ हुसैन, मंजूषा दुग्गल, जय गोविन्द मिश्रा मुंबई, सूफिया ज़ैदी, अमित कुमार, नफ़ीश पाशा,शगुफ्ता रहमान, राम अनुज यादव, बबली रॉय ,सयाली  बानखडे , गोविन्द भारद्वाज, फैज अहमद,…
Read More
शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड नंबर 7 एवं 8 में कांग्रेस वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम

शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड नंबर 7 एवं 8 में कांग्रेस वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम

उदयपुर। 03 फरवरी। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड नंबर 7 एवं 8 में कांग्रेस वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता साथ रह। कांग्रेस वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का सम्मान कर स्थानीय वार्डवासियों के साथ मिलकर वार्ड स्तर की समस्याओं को जाना एवं उनके निराकरण हेतु नगर निगम अधिकारियों को अवगत करवाया। सम्मान कार्यक्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष  फतह सिंह राठौड़, संगठन महासचिव अरुण टाक, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, सचिव…
Read More
error: Content is protected !!