Day: February 1, 2025

अधिकारियों ने आनन फानन में निगम का दायरा बढ़ाया, अब आपत्तियों की भरमार

अधिकारियों ने आनन फानन में निगम का दायरा बढ़ाया, अब आपत्तियों की भरमार

- पेराफेरी के जनप्रतिनिधि पहुंचे निगम बोले आंखे मुंद के बना दिए बेतरतीब वार्ड  -हंगामा देख अब नए सिरे से वार्ड पुनर्गठन में जुटे अधिकारी -राजेश वर्मा उदयपुर, 1 फरवरी। नगर निगम विस्तार कर 70 से बढाकर बनाए गए 80 वार्ड में शामिल पेराफेरी पंचायतों से भारी आपत्तियां सामने आई है। निगम ने गिर्वा और बडगांव के जिन 19 पंचायतों को निगम दायरे में लेकर नए 10 वार्ड का गठन किया। उसकी भौगोलिक संरचना में किसी वार्ड को 20 किलोमीटर लम्बा कर दिया तो किसी को 15 किमी। नए परिसिमन पर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा समेत इन पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने असंतोष जताते हुए शनिवार को निगम पहुंच आपत्तियां दी। ऐसे में अब नए सिरे से आपत्तियों की…
Read More
आम आदमी पार्टी खतरे में: रंधावा

आम आदमी पार्टी खतरे में: रंधावा

-राजेश वर्मा उदयपुर, 1 फरवरी।  एआईसीसी राजस्थान प्रभारी, लोकसभा सांसद एवं पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी खतरे में है। झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चलता। वे शनिवार को यहां डबोक एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। रंधावा ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ दिल्ली में गठबंधन करके गलती की। हमने पंजाब में पुरजोर तरीके से गठबंधन नहीं होने दिया। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करके कांग्रेस को फायदा नहीं बल्कि नुकसान होगा। हमें अपना नुकसान नहीं करना चाहिए। हमने…
Read More
डॉ. भारत सिंह देवड़ा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

डॉ. भारत सिंह देवड़ा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ  के कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग में कार्यरत सहा.आचार्य डॉ. भारत सिंह देवड़ा  को जयपुर में यूनी टीस द्वारा आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में  “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्टू पुर्तगाल से डॉ जेएम आरएस टैवर्स ,यूनिवर्सिटी ऑफ मोलाइस से प्रो हेड डॉ फ्रांसिस्को डी वर्जीलियो  व के के कंसलटेंसी जयपुर के सीईओ विजय सिंह राठौड़ उपस्थित थे। गौरतलब है कि इस सम्मेलन में विशेष रूप से उन्हें सम्मानित किया जिनके आजीवन योगदान ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों को राष्ट्र हित में प्रभावित करने के…
Read More
केन्द्रीय बजट 2025-26 की मुख्य बातें

केन्द्रीय बजट 2025-26 की मुख्य बातें

केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केन्द्रीय बजट 2025-26 पेश किया। बजट की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:- बजट अनुमान 2025-26 उधारियों के अलावा कुल प्राप्तियां और कुल व्‍यय क्रमश: 34.96 लाख करोड़ रुपये तथा 50.65 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। निवल कर प्राप्तियां `28.37 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सकल बाजार उधारियां 14.82 लाख करोड़ रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2025-26 में कैपेक्स व्यय 11.21 लाख करोड़ रुपये (जीडीपी का 3.1 प्रतिशत) रहने का अनुमान है। विकास के प्रथम इंजन के रूप में कृषि प्रधानमंत्री…
Read More
मादक पदार्थ बेचने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

मादक पदार्थ बेचने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

उदयपुर, 1 फरवरी : अंतर्राष्ट्रीय गिरोह द्वारा उदयपुर में अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए की खरीद-फरोख्त के मामले में पूर्व में गिरफ्तार की गई केन्याई महिला के दो और साथियों को पुलिस ने दबोच लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान के तहत बडगांव थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई : पुलिस ने 26 जनवरी को सूचना के आधार पर केन्या निवासी नैंसी अविनो (27) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30.17 ग्राम एमडीएमए जब्त किया था। जांच के दौरान नैंसी ने कबूल किया कि उसने यह मादक पदार्थ दिल्ली में एक…
Read More
रिश्वत आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी दोषी करार, एक साल की सजा

रिश्वत आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी दोषी करार, एक साल की सजा

उदयपुर, 1 फरवरी : कोर्ट ने रिश्वत आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी को दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है। जानकारी देते हुए विशिष्ट लोक अभियोजक राकेश मित्तल ने बताया कि 2008 में परिवादी प्रेमशंकर छीपा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चित्तौड़गढ़ में शिकायत दर्ज करवाई कि तत्कालीन मुख्य आरक्षक रोशनलाल ने उनके परिवार का नाम एक मामले से हटाने के लिए 5000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। सत्यापन के बाद एसीबी ने 20 नवंबर 2008 को ट्रैप कार्रवाई कर रोशनलाल को 1250 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और…
Read More
भारत-इंग्लैंड टी-20 मैच पर सट्टा लगाने वाले 7 सटोरिए पकड़े

भारत-इंग्लैंड टी-20 मैच पर सट्टा लगाने वाले 7 सटोरिए पकड़े

उदयपुर, 1 फरवरी : शहर की सुखेर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नवरत्न कॉम्पलेक्स स्थित एक फ्लैट में सट्टा लगाते सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 5 लैपटॉप, 30 मोबाइल फोन और सट्टे का हिसाब रखने वाली पर्चियां जब्त की हैं। बताया जा रहा है कि कुल 76 लाख रुपए से अधिक का सट्टा लगाया जा रहा था। 31 जनवरी को डीएसटी प्रभारी श्याम सिंह को सूचना मिली कि नवरत्न कॉम्पलेक्स में संदिग्ध लोग सट्टा लगा रहे हैं।…
Read More
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में अब तक 58 प्रकरण दर्ज, 65 गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में अब तक 58 प्रकरण दर्ज, 65 गिरफ्तार

उदयपुर, 1 फरवरी : पुलिस मुख्यालय, राजस्थान के निर्देश पर 3 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलाए गए अभियान के दौरान उदयपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिले में कुल 58 प्रकरण दर्ज कर 65 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थों को भी जब्त किया गया, जिसमें 113 किलो गांजा, 303 ग्राम एमडीएमए, 1.27 किलो अफीम, 275 किलो डोडा चूरा, 31 ग्राम कोडिन, 1.207 किलो चरस और 42 ग्राम ब्राउन शूगर शामिल है। इस अभियान में जिले के विभिन्न पुलिस अधिकारी और टीमों…
Read More
गांजा और स्मैक के साथ पकड़े आरोपियों को भेजा जेल

गांजा और स्मैक के साथ पकड़े आरोपियों को भेजा जेल

उदयपुर, 1 फरवरी : स्पेशल टीम ने जिले की मांडवा और प्रतापनगर थाना पुलिस के साथ मिलकर पकड़े दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। बता दें कि दोनों के पास से 43 किलो गांजा और 6.70 ग्राम स्मैक मिली थी। स्पेशल टीम प्रभारी श्याम सिंह रत्नू और माण्डवा थानाधिकारी देवीलाल ने भियाटा जुडा रोड से सेजू उर्फ पावा को 42.480 किलो गांजे के साथ पकड़ा, जो इसे सप्लाई कर रहा था। वहीं प्रतापनगर थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने मोहम्मद ईशाक से 6.70 ग्राम स्मैक जब्त की थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में…
Read More
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, यशवर्धन राणावत हुए सम्मानित

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, यशवर्धन राणावत हुए सम्मानित

उदयपुर।  मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में स्वर्गीय श्री मोहनलाल सुखाड़िया जी की पुण्यतिथि (2 फरवरी) की स्मृति में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रबंधन अध्ययन संकाय, रेड रिबन क्लब एवं कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 1 फरवरी 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन उदयपुर के उपाध्यक्ष एवं एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत को सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद राणावत ने कहा, “ऐसे सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनना हमेशा ही गर्व…
Read More
error: Content is protected !!