
साहित्यिक साधना, सांस्कृतिक चेतना और भाषाई प्रेम की त्रिवेणी ब्रजभाषा समारोह
-नाथद्वारा में दो दिवसीय पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह का समापन -उदयपुर के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट राकेश शर्मा ‘राजदीप’ का सम्मान नाथद्वारा, 21 फरवरी। “ब्रजभाषा, ब्रजराज की पावन वाणी है। इस भाषा का संवर्धन एवं संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। मेवाड़ की धरती पर रहते हुए भी साहित्य मंडल इसे सजीव रखने का कार्य सराहनीय ढंग से कर रहा है।” यह बात शुक्रवार को नाथद्वारा साहित्य मंडल में पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह के द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी, जयपुर की सचिव प्रियंका राठौड़ ने कही। उन्होंने ब्रजभाषा उपनिषद के आयोजन के लिए ब्रजभाषा अकादमी जयपुर और साहित्य मंडल के प्रयासों को…