पेसा कानून लागू होने से पांचवी अनुसूची लागू हुई: डॉ मन्नालाल रावत
कांग्रेस ने जनजातियों की उपेक्षा की, जबकि भाजपा ने संस्कृति और विरासत के साथ जनजातीय विकास की राह दिखाई: डॉ मन्नालाल रावत उदयपुर। संविधान सदन के केंद्र हॉल में पंचायत से संसद कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद मन्नालाल डॉ रावत ने कहा कि पेसा कानून लागू होने से संविधान की पांचवी अनुसूची धरातल पर उतरी है। उनके अनुसार देश के 10 में से 9 राज्यों में पेसा कानून लागू है परंतु झारखंड में अभी तक नियम बना कर इसे लागू नहीं किया है। भगवान बिरसा मुंडा जी के 150 भी जन्म जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय महिला आयोग, जनजाति कार्य…