Day: October 5, 2024

जैन महिला मंच का डांडिया धमाल 

जैन महिला मंच का डांडिया धमाल 

9 वर्ष पूरे होने पर किया नौ कन्याओं का पूजन उदयपुर। शहर के जैन महिला मंच ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर डांडिया धमाल कार्यक्रम भैरव बाग में आयोजित किया। जिसमें मंच के सदस्यों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी महिलाएं पारंपरिक गरबा परिधानों में दिखी। मंच अध्यक्ष वंदना बाबेल ने बताया कि जैन महिला मंच हर साल डांडिया आयोजित करता है तथा इस बार मंच ने अपने 9 वर्ष पूरे किए हैं इसलिए 9 कन्याओं का पूजन किया गया  जिसमें देवी स्वरूप 9 छोटी कन्याओं का पूजन मुख्य आकर्षण रहा। मंत्री ज्योति जैन की तरफ से बेस्ट डांडिया…
Read More
नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का प्रथम विश्वविद्यालय बना महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का प्रथम विश्वविद्यालय बना महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

’दीक्षारंभ - 2024 का आगाज’ उप महानिदेशक (कृषि शिक्षा) डॉ. अग्रवाल के कर कमलो से छठी अधिष्ठाता समिति की सिफारिशों का शुभार उदयपुर, 05 अक्टूबर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर नवीन शिक्षा नीति की अनुशंसाओं को लागू करने वाला देश का प्रथम विश्वविद्यालय बन गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली में उप महानिदेशक (कृषि शिक्षा) डॉ. राकेशचंद्र अग्रवाल की मौजूदगी में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों को ’दीक्षा का आरंभ-2024’ कार्यक्रम में छठी डीन कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की गई। यानी कृषि विषय में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली नई पीढ़ी अब…
Read More
विश्व वास्तुकला दिवस के मौके पर 6 ब्लॉक के 10 स्कूलों में हुए आयोजन

विश्व वास्तुकला दिवस के मौके पर 6 ब्लॉक के 10 स्कूलों में हुए आयोजन

रोचक और ज्ञानवर्धक रहा स्कूलों में शनिवार उदयपुर, 5 अक्टूबर। आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विश्व वास्तुकला दिवस के मौके पर विद्यालय प्रशासन, कश्ती फाउंडेशन और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट के तत्वावधान में उदयपुर के विभिन्न 6 ब्लॉक्स के 10 विद्यालयों में शनिवार को विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों में विभिन्न वास्तुकार, शिल्पकार एवं विशेषज्ञ द्वारा विद्यार्थियों को वर्तमान युग में वास्तुकला के बदलते स्वरूप और उपयोगिता के साथ एवं वास्तुशास्त्र के बारे में रोचक जानकारी दी गई। वास्तुकला की बारीकियों से रूबरू हुए नौनिहाल : बांसवाड़ा के आर्किटेक्ट सौरभ दोशी और शिल्पकार हेमंत जोशी ने राजकीय उच्च…
Read More
बांसवाड़ा  : अमरथुन में कन्या पूजन संपन्न

बांसवाड़ा  : अमरथुन में कन्या पूजन संपन्न

बांसवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में प्रतिवर्ष की   भांति इस वर्ष भी  बालिकाओं की महत्ता,सुरक्षा और मातृ संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु सभी 401कन्याओं का सांकेतिक पूजन ,आरती विधान सहित पूरे स्कूल के 769 बच्चों , स्टॉफ को सुरुचि महाप्रसाद हलवा, पुड़ी,सब्जी दाल चावल महाप्रसाद आज दिनांक 5.10.2024 शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें सस्था प्रधान अरुण व्यास और स्टॉफ द्वारा कुमारिकाओ के पाद प्रक्षालन के बाद पूजा, माल्यार्पण कर चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया जाकर पठन पाठन सामग्री और फल फ्रूट उपहार प्रदान किए । इस अवसर पर राउमावि अमरथुन के स्टॉफ द्वारा कुमारिका पूजन में सहयोग किया गया जिसमें…
Read More
कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने किए प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन

कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने किए प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन

राजसमंद 5 अक्टूबर। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने शनिवार को सुबह नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी के मंगला दर्शन किए। राज्यपाल ने भगवान श्रीनाथजी की आराधना कर देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान राज्यपाल श्री गहलोत ने मंदिर के पदाधिकारियों और अन्य अधिकारियों से चर्चा की तथा मंदिर की परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की। इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंदिर पदाधिकारियों ने समाधान पद्धति से उनका सत्कार किया।
Read More
भारतीय भाषाओं की जननी है प्राकृत भाषा – श्रमण डॉ पुष्पेंद्र 

भारतीय भाषाओं की जननी है प्राकृत भाषा – श्रमण डॉ पुष्पेंद्र 

प्राकृत को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने का स्वागत उदयपुर - 5 अक्टूबर. भारत सरकार ने प्राचीन भाषा प्राकृत को शास्त्रीय (क्लासिकल) भाषा का दर्जा प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने गुरुवार को प्राकृत सहित पाँच भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने को स्वीकृति दी है। जैन समाज, प्राकृत प्रेमियों और प्राकृत सेवियों ने सरकार के इस निर्णय का अभिनंदन किया है। श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र ने बताया कि जैन समाज और प्राकृत प्रेमी लंबे समय से प्राकृत को शास्त्रीय भाषा की मान्यता की मांग कर रहे थे। प्राकृत में शास्त्रीय…
Read More
बांसवाड़ा : लालीवाव मठ में 20 नवम्बर से आठ दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव

बांसवाड़ा : लालीवाव मठ में 20 नवम्बर से आठ दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव

ग्राम सम्पर्क अभियान जारी ठीकरिया में हुई बैठक में त्रिमेस समाजजनों ने जताया हरसंभव अधिकाधिक सहभागिता का संकल्प बांसवाड़ा, त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज (त्रिमेस) की ठीकरिया इकाई की संस्कृत पाठशाला भवन में हुई बैठक में लालीवाव मठ में आगामी 20 नवम्बर से आयोजित विराट धार्मिक महोत्सव में हरसंभव भागीदारी निभाने का संकल्प समाजजनों द्वारा लिया गया। सदियों से लोक श्रृद्धा केन्द्र के रूप में विख्यात सिद्ध तपोभूमि लालीवाव मठ के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराज के सान्निध्य एवं राजस्थान प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी श्री टी.आर. जोशी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में त्रिमेस की ठीकरिया इकाई के पदाधिकारियों…
Read More
ज्ञान, नम्रता एवं योग्यता निसर्ग रूचि जगा कर हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करती है : आचार्य विजयराज

ज्ञान, नम्रता एवं योग्यता निसर्ग रूचि जगा कर हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करती है : आचार्य विजयराज

उदयपुर, 5 अक्टूबर। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि तत्वार्थ सूत्र में आचार्य उमास्वाति ने सम्यक्त्व प्राप्ति के दो कारण बताए-अभिगम एवं निसर्ग रूचि। स्वाध्याय करते-करते एवं शास्त्रों का श्रवण करते-करते अधिगम की प्राप्ति होती है तथा प्रभु द्वारा उपदिष्ट ज्ञान, दर्शन, चारित्र और तप इन चार भावों पर श्रद्धा रखना ही निसर्ग रूचि है। निसर्ग का एक अर्थ स्वभावतः भी है। अतः कभी-कभी सहज रूप से भी यह रूचि विकसित हो जाती है। हर जगह प्रकृति अपना काम करती है। इसलिए पर्वत के शिखर से खिसका पत्थर तलहटी…
Read More
महामहिम राष्ट्रपति ने जोशी को किया आदि सेवा सम्मान से सम्मानित

महामहिम राष्ट्रपति ने जोशी को किया आदि सेवा सम्मान से सम्मानित

उदयपुर, 5 अक्टूबर। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राजस्थान दौरे पर मानगढ़ धाम पर आयोजित कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्र में सेवा कार्यों में संलग्न विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्ति मुख्य अभियंता जगदीश प्रसाद जोशी की जनजाति क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए महामहिम राष्ट्रपति ने उन्हें आदि सेवा सम्मान से नवाजा। 90 वर्षीय श्री जोशी अपने संपन्न घर परिवार से स्वेच्छा से दूर रहकर गांव विकास से राष्ट्र विकास की भावना से  सुदूर जनजाति क्षेत्र में ग्राम विकास के विभिन्न आयामों पर कार्य कर…
Read More
डॉ सिसोदिया का चयन

डॉ सिसोदिया का चयन

उदयपुर, 5 अक्टूबर। पैसिफिक विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रत्ना सिसोदिया का अर्जेंटीना की प्रतिष्ठित रिसर्च जर्नल रेविस्टा डे ड्रेचो एम्प्रेसरिओ के अकादमिक कॉउन्सिल की सदस्य के रूप में चयन किया गया है। 9 अंतरराष्ट्रीय सदस्यों के इस कॉउन्सिल में डॉ. सिसोदिया पहली भारतीय सदस्य है। विधि के क्षेत्र से जुड़ी यह जर्नल स्पेनिश व इंग्लिश भाषा मे शोध प्रकाशित करती है।
Read More
error: Content is protected !!