Month: September 2024

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024

-जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा -जिला कलक्टर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण डूंगरपुर, 27 सितम्बर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024 डूंगरपुर जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को आयोजित की गई। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने दशहरा मैदान के पास स्थित विद्यानिकेतन विद्यालय एवं राजकीय रघुनंदन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा केंद्राधिक्षकों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने…
Read More
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत संस्थाओं हेतु रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदन की तिथि प्रारम्भ

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत संस्थाओं हेतु रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदन की तिथि प्रारम्भ

राजसमन्द। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं में यथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय, मिरासी एवं चिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में राज्य की राजकीय/निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर की राजकीय, राष्ट्रीय स्तर की एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेश/अध्ययनरत (कक्षा 11 व 12 के अतिरिक्त) विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित करने से पूर्व शिक्षण संस्थाओं के छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन/नवीनीकरण,…
Read More
जिले के सभी न्यायालयों में आज होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जिले के सभी न्यायालयों में आज होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

राजसमन्द। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द के सचिव श्री संतोष अग्रवाल ने बताया कि आज (चतुर्थ शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिले के समस्त न्यायालयों में किया जायेगा। जिले में स्थित न्यायालयों में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री राघवेन्द्र काछवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राजीनामा योग्य लंबित एवं विवादपूर्ण श्रेणी के मुकदमों के शीघ्र निस्तारण हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। सचिव श्री संतोष अग्रवाल ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार अपने प्रकरणों का निस्तारण बिना किसी परेशानी के आपस में राजीनामा करवा सकते हैं। उन्होंने…
Read More
जिज्ञासा के जागे बिना तत्व को क्या स्वयं का भी ज्ञान नहीं हो सकता : आचार्य विजयराज

जिज्ञासा के जागे बिना तत्व को क्या स्वयं का भी ज्ञान नहीं हो सकता : आचार्य विजयराज

उदयपुर, 27 सितम्बर। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में शुक्रवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि जिज्ञासा से ही ज्ञान की प्राप्ति होती है। जिज्ञासा का कोई तटबंध नहीं होता, वह अविरल बहती रहती है। जिज्ञासा के जागे बिना तत्व तो क्या स्वयं का भी ज्ञान नहीं हो सकता। पूरा संसार नवतत्वों से बना है, इनमें जीव-अजीव दो तत्व प्रमुख हैं एवं शेष इनकी पर्याय हैं। क्या का प्रश्न उठना जिज्ञासा है और क्यों है का प्रश्न उठना तर्क है। हमें और किसी से नहीं, किन्तु पाप से डरना…
Read More
सुख नॉलेज से नहीं ज्ञान से आता है : निरागरत्न

सुख नॉलेज से नहीं ज्ञान से आता है : निरागरत्न

उदयपुर, 27 सितम्बर। नवरतन कॉम्पलेक्स में चातुर्मास कर रहे पंन्यस प्रवर निरागरत्न विजय जी म.सा. ने शुक्रवार को धर्मसभा में कहा कि दुनिया का हर एक जीव सुख के लिए लिप्सु और दुःख के द्वेषी है। किसी को भी दुःख की इच्छा नहीं होती। दुःख से बचना है तो पाप से बचना होगा और पाप से बचने के लिए ज्ञान होना जरूरी है। जितने प्रमाण में अज्ञान होगा उतने प्रमाण में दुःख आता रहेगा। सुख नॉलेज से नहीं ज्ञान से आता है। जीवन में कोई ऐसे गुरू रखें जो आपकी हर क्रिया पर साईन कर सके। फिर वो गुरू के…
Read More
बांसवाड़ा  : काम के बल पर पहचान बनाए शिक्षक :-शिक्षाविद जोशी

बांसवाड़ा : काम के बल पर पहचान बनाए शिक्षक :-शिक्षाविद जोशी

प्रधानाचार्य वाक्पीठ शुरू सभी मनोयोग पूर्वक समर्पित भाव से बच्चो को भगवान मान कार्य करे बांसवाड़ा ।  शिक्षक समाज का प्रमुख अंग है। अतः उच्च आदर्शों की पालना करते हुए गुणवत्ता युक्त शिक्षा में मानक स्थापित किए जाने की मुख्य आवश्यकता है विद्यालय की धुरी और पहचान वहा के सस्था प्रधान से होती हैं अतः सभी मनोयोग पूर्वक समर्पित भाव से बच्चो को भगवान मान कार्य करे क्योंकि प्रतिदिन प्रधानाचार्य सहित स्टॉफ का मूल्याकन नन्हे बच्चें भगवान रूप में करते है । उक्त कथन पूर्व अतिरिक्त शिक्षा निदेशक (सेवानिवृत) और शिक्षाविद धर्मेंद्र कुमार जोशी ने जिले के सबसे बड़े घाटोल उपखण्ड की राउमावि…
Read More
उदयपुर मुख्यालय एवं तहसील न्यायालयों पर बैंचों का किया गठन

उदयपुर मुख्यालय एवं तहसील न्यायालयों पर बैंचों का किया गठन

राष्ट्रीय लोक अदालत 28 को उदयपुर, 27 सितंबर। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु उदयपुर मुख्यालय एवं तहसीलों पर स्थित न्यायालयों पर बैंचों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत…
Read More
वेटलिफ्टिंग और मलखंभ खेल में भूपालपूरा बालिका विद्यालय को चैंपियनशिप

वेटलिफ्टिंग और मलखंभ खेल में भूपालपूरा बालिका विद्यालय को चैंपियनशिप

उदयपुर, 27 सितंबर। 68वीं जिला स्तरीय मलखंभ एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शहर के भूपालपुरा बालिका विद्यालय ने बेहतर प्रदर्शन कर चैंपियनशिप अपने नाम की। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक इंदिरा करतला के नेतृत्व में 17 आयु वर्ग मलखंभ में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसमें दो बालिकाएं दीपिका खटीक व सपना शक्तावत का का राज्य स्तर पर चयन हुआ। ये दोनो बालिकाएं भरतपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता में भाग लेगी। वहीं दूसरी ओर 68 सी जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग 17 व 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भोपालपुरा की बालिकाओं ने लहराया परचम स्थानीय विद्यालय…
Read More
विश्व शांति के संदेश के साथ मनाया पर्यटन दिवस

विश्व शांति के संदेश के साथ मनाया पर्यटन दिवस

हेरिटेज वॉक के साथ लिया देसी व्यंजनों का लुत्फ पौधरोपण, चित्रकला स्पर्धा भी हुई, लोक कलाकारों ने जमाया रंग उदयपुर, 27 सितम्बर। विश्व पर्यटन दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। पर्यटन विभाग के तत्वावधान में विविध आयोजन हुए। इसमें हेरिटेज वॉक, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से टूरिज्म एंड पीस थीम रखी गई है। इसके तहत शुक्रवार सुबह 7 से 9 बजे ओल्ड सिटी एरिया में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इसमें देशी और विदेशी पर्यटकों ने…
Read More
उदयपुर में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई स्नातक स्तर समान पात्रता परीक्षा

उदयपुर में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई स्नातक स्तर समान पात्रता परीक्षा

दोनों पारियों को मिलाकर 92.12 फीसदी रही उपस्थिति उदयपुर, 27 सितंबर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) उदयपुर में शुक्रवार को आयोजित हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा माकूल प्रबंध किए गए थे। शहर में परीक्षा हेतु 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहां दोनों पारियों को मिलाकर 53 हजार 518 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, दोनों पारियों में कुल 49 हजार 305 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। एडीएम ने बताया कि पहली पारी प्रातः 9 से 12 में कुल पंजीकृत 26 हजार 759 अभ्यर्थियों के…
Read More
error: Content is protected !!