उदयपुर, 18 जून। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष ठाकुर अशोक सिंह मेंतवाला, उपाध्यक्ष ठाकुर नारायण सिंह जु बड़ोली केंद्रीय महामंत्री भवानी प्रताप सिंह ताणा, सांस्कृतिक मंत्री लादू सिंह जी, संगठन मंत्री ठाकुर भीम सिंह कल्लाखेड़ी का आज नाथद्वारा पहुंचने पर कोठारिया राजपरीवार के रावत जी साहब महेश प्रताप सिंह कोठारिया राजसमंद जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह जी ताल व सम्पूर्ण कार्यकारणी तथा राजसमंद भाजपा जिलाधक्षय मान सिंह जी बारहट द्वारा नाथद्वारा प्रताप क्षत्रिय भवन में स्वागत किया। इससे पूर्व भवन स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की।
बाद में आयोजित सभा को संबोधित करते हुवे अध्यक्ष श्री अशोक सिंह मेंतवाला ने कहा कि में समाज को जोड़ने आया हु। महलों से लेकर सुदूर झोपड़ियों तन बिराजमान प्रत्येक क्षत्रिय की सेवा के भाव से में और मेरी कार्यकारीणी कार्य करेगी।
सभा को रावत साहब महेश प्रताप सिंह , उपाध्यक्ष नारायण सिंह बाड़ोली, महामंत्री भवानी प्रताप सिंह ताणा, भाजपा जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ, क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ताल आदि ने संबोधित किया।
इसके बाद सभी ने आज हल्दीघाटी शौर्य दिवश के अवशर पर रक्त तलाई जाकर रामशाह तवर, झाला मन्ना, हकीम खां सुर व हल्दीघाटी स्थित चेतक की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की व महाराणा प्रताप म्यूसियम में संचालक श्री मोहन जी श्रीमाली द्वारा पाग पहनाकर स्वागत किया गया