देश को गौरव के विष्व पटल पर स्थापित करने में नवलखा महल का महत्वपूर्ण योगदान-डॉ. ज्योति पण्ड्या सेठ

उदयपुर। दिनांक 30 अप्रैल 2023। उदयपुर के गुलाब बाग स्थित नवलखा महल सांस्कृतिक केन्द्र का अवलोकन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति पण्ड्या सेठ के नेतृत्व में गुजरात से एक 50 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल आया। प्रतिनिधि मंडल ने नवलखा महल सांस्कृतिक केन्द्र के विभिन्न प्रकल्पों यथा मधु हरि प्रेरणा कक्ष, अर्यावर्त चित्र दीर्घा, 16 संस्कार वीथिका, दीनदयाल सुरेश चन्द्र आर्य मिनी थियेटर इत्यादि प्रकल्पों का अवलोकन किया तथा यहां से वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए किया जा रहे कार्यां की जानकारी ली।
श्रीमद् दयानन्द सत्यार्थ प्रकाष न्यास के अध्यक्ष अशोक आर्य ने बताया कि नवलखा महल वह स्थल है जहां महर्षि दयानन्द सरस्वती मेवाड़ के तत्कालीन महाराणा सज्जन सिंह जी के आमंत्रण पर उदयपुर पधारे तथा गुलाब बाग स्थित नवलखा महल में साढ़े छह माह विराजकर सत्यार्थ प्रकाष का प्रणयन पूर्ण किया। नवलखा महल 1992 से पूर्व राज्य सरकार के अधीन था जहां राजस्थान सरकार के आबकारी विभाग का शराब का गोदाम था। सार्वदेषिक आर्य प्रतिनिधि सभा एवं आर्य समाज के अथक प्रयासों से यह 1992 में आर्य समाज को राज्य सरकार ने 99 वर्ष की लीज पर प्राप्त हुआ। यह महल आर्य समाज को जीर्ण-षीर्ण अवस्था में प्राप्त हुआ जिसका जीर्णाद्धार के लिए प्रथम आहूति एक करोड़ रुपये के रूप में तत्कालीन अध्यक्ष स्वामी तत्त्वबोध सरस्वती ने दी। यहां भव्य यज्ञषाला का निर्माण करवाया गया जहां प्रतिदिन प्रातः एवं सायं यज्ञ का आयोजन किया जाता है।
नललखा महल स्थित पुस्तकालय में विद्यार्थी शोध अध्ययन हेतु आते हैं। वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए वैदिक शिक्षाओं का प्रसारण यहां से किया जाता है। नई पीढ़ी में संस्कार आधारित षिक्षा प्रदान करने के लिए 16 संस्कारों को जीवन्त रूप में प्रदर्षित करती सोलह संस्कार वीथिका का निर्माण किया गया है। जहां देश विदेश से आने वाले पर्यटक संस्कार आधारित शिक्षा से परिचित होते हैं।
डॉ. ज्योति ने बताया कि नवलखा महल सांस्कृतिक केन्द्र के अंतर्गत जो प्रकल्प तैयार किए गए हैं वे अद्भुत हैं। ऐसे प्रकल्प विष्वभर में कहीं नहीं है। भारत देश के प्राचीन गौरव को पुनः स्थापित करने की दिशा  में यहां के प्रकल्प अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वह्न कर रहे हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा,उदयपुर की जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता जोशी, नगर निगम,उदयपुर के गैराज समिति के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, बंषीलाल खटीक, गजपाल सिंह राठौड़, किरण जी तातेड़, शीतल गुप्ता, न्यास के कार्यालय सचिव भंवर लाल गर्ग, जनसम्पर्क सचिव विनोद कुमार राठौड़ तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। आगन्तुकों का स्वागत पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!