दुपहिया वाहन चुराने के मामले में 02 अभियुक्त गिरफतार, 05 मोटरसाइकिल बरामद

थाना गोवर्धनविलासः-प्रार्थी कालूराम पुत्र रतन निवासी रेगर बस्ती, मावली, हाल 4 बटा सेक्टर 14, गोवर्धन विलास उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 06.06.2022 को एआर काम्पलेक्स आई ब्लोक सेक्टर 14 में मेरी दुकान के बाहर से कोई अज्ञात मेरी एक्टीवा स्कुटी चोरी कर ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 191/2022 धारा 379 भादस. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया किया गया।

 जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर मनोज कुमार द्वारा दुपहिया वाहनों की बढती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया था। जिस पर कुंदन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व जितेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन में श्री चैल सिंह चैहान थानाधिकारी गोवर्धनविलास मय टीम द्वारा मुखबीर तंत्र व तकनीकी सहयोग से अभियुक्त कन्हैया उर्फ बांडीया पिता मणीलाल व राहुल पिता रामस्वरूप निवासियान लालमगरी, सविना उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से एक्टीवा स्कुटी सहीत कुल 05 दुपहीया बरामद कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

आपराधिक रिकाॅर्डः- अभियुक्त कन्हैया उर्फ बांडीया के विरूद्व थाना सविना पर नकबजनी व आम्र्स एक्ट के कुल 03 प्रकरण दर्ज है।

टीम सदस्यः चैल सिंह चैहान थानाधिकारी गोवर्धनविलास, भेरू सिंह सउनि, गणेश सिंह हैडकानि.18, रामस्वरूप हैडकानि.1997, दिनेश सिंह कानि.678, रविन्द्र कुमार कानि.610, जसवंत सिंह कानि.3214, धमेन्द्र सिंह कानि.आरटी526, पंकज रेबारी कानि.आरटी530।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!