करीब 05 लाख कीमत का बोट-इंजन चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार व एक विधि से संघर्षरत बाल अपचारी डिटेन

उदयपुर। गोवर्धनविलास थानान्तर्गत 15 अक्टूबर 22 को प्रार्थी राकेश पिता गणेश लाल निवासी मकान नम्बर 88, तितरडी, सगज जी विहार, सवीना, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मै पिछले 3 वर्षो से पन्नाधाय दीर्घा मंे एम.एम. ट्रावल्स नाव एवं रेस्टोरेन्ट का संचालन कर रहा हुं। दिनांक 04.10.2022 रात्रि के वक्त पन्नाधाय दीर्घा से नाव का इंजन अज्ञात बदमाशान द्वारा चोरी कर ले गये है। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रू अनुमानित है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 321/22 धारा 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकाश शर्मा के निर्देशानुसार कुंदन कंवरियाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालयव भुपेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में संजीव स्वामी थानाधिकारी गोवर्धनविलास मय टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से प्रकरणमें अभियुक्त विशाल कालबेलिया पिता खेमानिवासी इन्द्रा काॅलोनी, कच्ची बस्ती, गोवर्धनविलास, उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर व एक विधी से संघर्षरत बाल अपचारी को डिटेन कर उनके कब्जे से प्रकरण का माल मशरूका बरामद किया गया।
सजायाबी रिकाॅर्डः- गिरफ्तारशुदा अभियुक्तविशालकालबेलिया के विरूद्ध चोरी, नकबजनी के कुल 4 प्रकरण दर्ज है।
टीम सदस्य:-
01. संजीव स्वामी थानाधिकारीगोवर्धनविलास।
02. भगवती लाल स.उ.नि.।
03. गणेश सिंह हैैडकानि.18।
04. दिनेश सिंह कानि.678।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!