उदयपुर निगम क्षेत्र की लोक जैव विविधता पंजिका तैयार

उदयपुर 20 मई। जैव विविधता प्रबंध समिति उदयपुर की ओर से समिति के अध्यक्ष एस.के.वर्मा, उपाध्यक्ष रिटायर्ड सीसीएफ राहुल भटनागर व सदस्य सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने उदयपुर निगम की लोक जैव विविधता पंजिका नगर निगम के मेयर जी.एस.टांक को प्रस्तुत की। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ व सहायक अभियंता हरीश त्रिवेदी भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि ग्रीन ट्रिब्युनल द्वारा राज्य सरकार व बोर्ड को लोक जैव विविधता पंजिका बनाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।
इस पंजिका में नगर निगम उदयपुर क्षेत्र में पाई जाने वाली पादप व जीव प्रजातियांे का दस्तावेजीकरण है किया गया है। इसमें नगर निगम क्षेत्र में 643 तरह की पादप प्रजातियां और 614 प्रकार के जीवों की प्रजातियां वर्तमान में चिन्हित कर दर्शाई गई हैं। पंजिका में पारंपरिक औषधि ज्ञान, लघु वन उपज में की प्रजातियों पर आसपास के क्षेत्र से होने वाले प्रभाव पर भी प्रकाश डाला गया है।
यह पंजिका ग्रीन पीपल सोसायटी उदयपुर द्वारा तैयार किया गई है जिसके अध्यक्ष रिटायर्ड सीसीएफ राहुल भटनागर व सदस्य सचिव सतीश शर्मा हैं। यह पंजिका उदयपुर नगर निगम क्षेत्र की जैव विविधता की जानकारी प्राप्त करने में लाभप्रद होगी। नगर निगम मेयर टांक ने इसके निर्माण पर खुशी जाहिर की। निगम द्वारा अब इसे अनुमोदन हेतु सदस्य सचिव राजस्थान जैव विविधता बोर्ड बोर्ड को भेजा जा रहा है।

By Udaipurviews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

error: Content is protected !!