उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत चद्रशील ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व तपेन्द्र मीणा वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के निर्देषन में श्री योगेश चोहान थानाधिकारी, हाथीपोल मय टीम द्वारा तकनीकी सहयोग व आसूचना के आधार पर दिनांक 12.सितम्बर 22 को स्वरुप सागर पाल से फेजान खान पिता मोहम्मद रफीक निवासी गली नम्बर 02, फारुख आजम काॅलोनी, मुल्लातलाई, अम्बामाता जिला उदयपुर को एक अवैध पिस्टल व 02 जिंदा कारतुस के साथ बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। मामले में प्रकरण संख्या 149/2022 दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः योगेश चोहान थानाधिकारी, हाथीपोल, उम्मेदी लाल उ.नि. थाना हाथीपोल, चन्द्र कुमार कानि.2581 जिला विशेष शाखा, उदयपुर, हरेन्द्र सिहं कानि.2572 जिला विशेष शाखा, उदयपुर, भल्ला राम कानि.1928 जिला विशेष शाखा, उदयपुर, लोकेश गुर्जर कानि.2436 थाना हाथीपोल, धर्मपाल कानि.2670 थाना हाथीपोल
अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
